फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट में विंटर वेकेशंस, संरक्षण का काम में तेजी

Wed, 28 Dec 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कोर्ट - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
वर्ल्ड हेरिटेज कैपिटल काम्प्लेक्स के संरक्षण का काम शुरू हो गया है। विंटर वेकेशंस के कारण पहले पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट का काम किया जा रहा है। मंगलवार को हाईकोर्ट में मुख्य न्यायधीश के रूम के बाहर काम हुआ। 
विज्ञापन


बाहरी दीवारों को पानी से धोने के बाद इसे लेप किया जाना है। इसके बाद दीवारों में कहीं कोई दरार और गड्ढा नहीं दिखेगा। सभी दीवारों को प्लेन बनाया जाएगा। इस लेप के बाद दीवारें पानी और दूसरी चीजों से भी खराब नहीं होंगी। 

पंजाब एंड हरियाणा विधानसभा और ओपन हैंड मॉन्यूमेंट के बाहर भी फोल्डिंग लगा दी गई है। लेकिन हाईकोर्ट का काम पूरा होने के बाद यहां काम होगा। राष्ट्रपति भवन के संरक्षण का काम करने वाली कंपनी को ही कैपिटल काम्प्लेक्स का टेंडर जारी किया गया है। 
विज्ञापन


काम्प्लेक्स में आने वाले पंजाब एंड हरियाणा सेक्रेटेरिएट, विधानसभा और हाईकोर्ट की बिल्डिंग एवं ओपन हैंड मॉन्यूमेंट, टॉवर ऑफ शेडो ज्योमेट्री हिल की भी कंजर्वेशन, मेंटेनेंस और रेस्टोरेशन होनी है। 

प्रशासन की सख्ती के बाद लेबर अब सभी सेफ्टी मानकों का इस्तेमाल काम के दौरान कर रही है। इससे पहले ऐसा नहीं करने पर कंपनी को प्रशासन ने नाराजगी जाहिर करते हुए आदेश जारी किए थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें