इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर धुंध के कारण दो फ्लाइट कैंसिल हो गईं। सुबह 8:10 बजे दिल्ली जाने वाली, शाम 5:50 बजे गो एयर की मुंबई जाने वाली फ्लाइट रद्द कर दी गई।
वहीं, मुंबई, दिल्ली, बंगलुरू की अन्य फ्लाइटें तीन घंटे से ज्यादा लेट रहीं। इस कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सुबह 8:15 बजे इंडिगो की बंगलुरू जाने वाली फ्लाइट 12:31 बजे, चंडीगढ़ से बंगलुरू जाने वाली शाम को 4:35 बजे जाने वाली फ्लाइट 5.35 बजे, शाम को 4:15 बजे चंडीगढ़ से दुबई जाने वाली फ्लाइट 5:15 बजे, इंडिगो की दोपहर 1:25 बजे श्रीनगर जाने वाली फ्लाइट 2:25 बजे गई।
वहीं, जेट एयरवेज की दोपहर एक बजे दिल्ली जाने वाली फ्लाइट 4.13 बजे, दोपहर बाद 3 बजे दिल्ली जाने वाली फ्लाइट शाम को 6.20 बजे, शाम को 4.10 बजे जाने वाली जेट एयरवेज की फ्लाइट 7.25 बजे देरी से गई।
वहीं, एयर इंडिया की 12:40 बजे जाने वाली फ्लाइट 2:47 बजे गई। वहीं, स्पाइस जेट की दोपहर 12:35 बजे श्रीनगर जाने वाली फ्लाइट 2:05 बजे, दोपहर बाद 3:35 बजे दिल्ली जाने वाली फ्लाइट 5 बजे, दोपहर 12:55 बजे गो एयर की मुंबई जाने वाली फ्लाइट 2:55 बजे गई। एयरपोर्ट मैनेजर के मुताबिक धुंध केकारण दिल्ली, मुंबई, बंगलुरू की फ्लाइट देरी से आईं।