फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाइन कांट्रेक्टर और हार्डी वर्ल्ड के मालिक बिट्टू छाबड़ा गिरफ्तार, ब्रांडेड बोतलों में सस्ती शराब भरने का आरोप

Wed, 17 Jun 2020 12:14 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

मशहूर वाइन कांट्रेक्टर और लुधियाना के हार्डी वर्ल्ड वाटर पार्क के मालिक बिट्टू छाबड़ा को मंगलवार को जगरांव पुलिस ने जालंधर बाईपास स्थित हार्डी वर्ल्ड से गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी फरवरी 2020 में गांव खंडूर में पकड़ी गई नकली शराब फैक्ट्री के मामले में की गई है। एसएसपी देहात विवेक सोनी ने इस गिरफ्तारी की पुष्टि की है। 

विज्ञापन


फरवरी के दौरान एक्साइज विभाग और पुलिस टीम ने गांव खंडूर में छापेमारी की थी। यहां से पुलिस ने शराब की एक फैक्ट्री को पकड़ा था। इस फैक्टरी में ब्लैक डॉग, सिवाश रिगल, ब्लैक लेबल, जानी वॉकर, रेड लेबल जैसे ब्राडेंड शराब की खाली बोतलें व इनके लेबल पकड़े गए थे। मौके पर विभाग ने शराब से भरी 50 पेटियां और 138 खाली पेटियां बरामद की थी। इसके अलावा मौके पर जाली होलोग्राम और ब्रांडेड शराब के लेबल बरामद किए थे। इन बोतलों में चंडीगढ़ से सस्ती शराब लाकर भरकर ब्रांडेड के नाम पर सप्लाई किया जा रहा था। पुलिस ने मौके से दो लोगों को हिरासत में लिया था। 

जांच के दौरान सामने आया था कि यह शराब ज्यादातर पैलेस में सप्लाई होती थी, जहां पर महंगे ब्रांड की सबसे ज्यादा मांग रहती है। एसएसपी विवेक सोनी ने बताया कि इस मामले की जांच स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम कर रही है। आईजी नागेश्वर राव इस टीम की अगुवाई कर रहे है। एसआईटी की हाई लेवल इंक्वायरी में पुलिस पहले से चार लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है और मंगलवार को बिट्टू छाबड़ा को लुधियाना से गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें