हरियाणा के 20 जिलों में 24 घंटों में 550 नए मरीज सामने आए हैं। जबकि 18 की मौत हो गई है। कुल संक्रमित मरीजों की संख्या अब 8272 हो गई है, जिसमें से 3748 मरीज ठीक भी हुए हैं। संक्रमण से रिकवरी की दर 45.31 प्रतिशत है। जबकि संक्रमण बढ़ने की दर 4.39 प्रतिशत है। अब तक प्रदेश में 118 मरीज महामारी से मर चुके हैं।
गुरुग्राम में 205, फरीदाबाद में 174, सोनीपत में 32, झज्जर में 8, नूंह में 1, अंबाला में 21, पलवल में 6, पानीपत में 8, पंचकूला में 1, जींद में 1, करनाल में 13, सिरसा में 3, फतेहाबाद में 4, भिवानी में 7, रोहतक में 25, महेंद्रगढ़ में 6, हिसार में 5, रेवाड़ी में 21, चरखी दादरी में 6 व कुरुक्षेत्र में 3 नए मामले सामने आए हैं। इस संक्रमण से गुरुग्राम में 9, फरीदाबाद में 5, सोनीपत व जींद में 1-1 और भिवानी में 2 की मौत हो गई है।
अब तक गुरुग्राम में 3682, फरीदाबाद में 1579, सोनीपत में 631, झज्जर में 149, नूंह में 117, अंबाला में 208, पलवल में 204, पानीपत में 105, पंचकूला में 56, जींद में 74, करनाल में 159, यमुनानगर में 45, सिरसा में 78, फतेहाबाद में 79, भिवानी में 134, रोहतक में 346, महेंद्रगढ़- नारनौल में 141, हिसार में 138, रेवाड़ी में 115, चरखी दादरी में 53, कैथल में 61 व कुरुक्षेत्र में 83 संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। जबकि 14 इटालियन और 21 अमेरिका से आए लोग भी संक्रमित पाए गए थे।
ठीक होने वालों में गुरुग्राम में 1915, फरीदाबाद में 387, सोनीपत में 263, झज्जर में 108, नूंह में 102, अंबाला में 91, पलवल में 107, पानीपत में 70, पंचकूला में 26, जींद में 28, करनाल में 68, यमुनानगर में 20, सिरसा में 51, फतेहाबाद में 39, भिवानी में 53, रोहतक में 138, महेंद्रगढ़-नारनौल में 90, हिसार में 72, रेवाड़ी में 12, चरखी दादरी में 7, कैथल में 30, कुरुक्षेत्र में 51 मरीज रिकवर हो चुके हैं। सभी 14 इटालियन संक्रमित भी ठीक हो चुके हैं। अमेरिका से आए 21 में से 5 मरीज भी स्वस्थ हो गए हैं।