उसने बताया कि नाबालिग शामली के हरदेव नगर में किराए के मकान में रह रहा है। अमित अपने दोस्त कुलदीप, अनिल और आरोपी के मामा के बेटे के साथ शामली पहुंच गया। अमित को देखते ही नाबालिग आरोपी ने गाली-गलौज करते अमित की गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया। कुलदीप गाड़ी में अमित को लेकर अस्पताल पहुंचा, जहां उसकी मौत हो गई।
रात ढाई बजे आई शामली पुलिस की कॉल
सुमित ने बताया कि रविवार रात करीब ढाई बजे शामली के आदर्श मंडी पुलिस थाने से फोन आया। पुलिस ने सुमित को उसके भाई की मौत की खबर बताई। अमित का एक वीडियो भी भेजा, जिसमें उसकी मौत हो चुकी है। मृतक के परिवार ने सेक्टर 38 वेस्ट स्थित घर के बाहर रोष प्रदर्शन करके चंडीगढ़ पुलिस से इंसाफ की मांग की है।
बच्चे को लेने आए तो पकड़े गए आरोपी
सुमित ने बताया कि वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे लेकिन चीकू घर पर ही रह गया था। जब वह चीकू को लेने आए तो मकान मालिक ने बाहर से दरवाजा बंद कर दिया। तभी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नाबालिग आरोपी और शिवांगी को गिरफ्तार कर लिया।
ऑटो में सवार व्यक्ति ने धमकाया था, पुलिस पर भी लगाया आरोप
सुमित ने बताया कि सोमवार रात करीब 10 बजे ऑटो में एक महिला समेत तीन आए थे। उन्होंने अमित के परिवार के साथ गाली-गलौज की। उन्होंने अमित के परिवारवालों को धमकी देते हुए कहा कि करवा दिया उन्हें अंदर। वहीं मृतक अमित के परिजनों ने चंडीगढ़ पुलिस पर आरोप लगाया कि समय रहते उनकी शिकायत पर कार्रवाई होती तो अमित आज जिंदा होता। सुमित ने कहा कि उनके पिता लगातार थाने के चक्कर काट रहे थे लेकिन कोई भी पुलिसकर्मी पूछताछ तक के लिए उनके घर नहीं आया।