फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: एक अप्रैल से 410 मंडियों में होगी गेहूं खरीद, रविवार को भी खोलने का निर्णय

Tue, 22 Mar 2022 11:23 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हरियाणा में एक अप्रैल से गेहूं खरीद शुरू हो जाएगी। विभिन्न मंडियों में खरीद का दिन भी एजेंसियों के लिए निर्धारित कर दिया गया है ताकि खरीद कार्य सुचारू रूप से जारी रहे।
विज्ञापन
गेहूं - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा सरकार ने इस बार 410 मंडियों में गेहूं की खरीद करने का निर्णय लिया है। एक अप्रैल से प्रदेशभर में गेहूं की खरीद शुरू की जाएगी। क्षेत्रीय कार्यालय, मंडियों को रविवार के दिन भी खोलने का निर्णय लिया गया है। जिस एजेंसी को खरीद के लिए शनिवार का दिन अलॉट किया है, वही रविवार को भी गेहूं की खरीद करेगी। इसके अलावा, फसल खरीद के लिए मंडियों में व्यापक व्यवस्था के लिए तैयारियां जोरों पर चल रही है।

विज्ञापन

 
रबी खरीद सीजन 2022-23 के दौरान गेहूं की खरीद खाद्य, आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग, हैफेड, हरियाणा राज्य भंडारण निगम व भारतीय खाद्य निगम द्वारा की जाएगी। प्रदेश सरकार ने खरीद एजेंसियों को मंडियों व खरीद केंद्रों का आवंटन कर दिया है। इसके साथ ही विभिन्न मंडियों में खरीद के लिए एजेंसियों के लिए सप्ताह के दिन निर्धारित किए गए हैं, ताकि खरीद कार्य सुचारू रूप से चलता रहे।

सिरसा में गेहूं खरीद के लिए 64 मंडियां बनाई गई है। इसी तरह फतेहाबाद में 51, कैथल 41, जींद 35, हिसार 29, सोनीपत 24, करनाल-कुरुक्षेत्र 23-23, अंबाला 15, पलवल-यमुनानगर 13-13, पानीपत 12, भिवानी 11, झज्जर-रोहतक 10-10, दादरी में 8, फरीदाबाद व महेंद्रगढ़ 6-6, गुरुग्राम व नूंह में 5-5, पंचकूला व रेवाड़ी में 3-3 मंडियों में गेहूं की खरीद होगी।

गेहूं खरीद के दौरान किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। सीजन से पहले ही सभी तैयारियां कर ली गई हैं। संबंधित एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं कि एक अप्रैल से खरीद सुचारू रूप से जारी रहे। -दुष्यंत चौटाला, उप मुख्यमंत्री। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें