फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपिंग ग्राउंड के मुद्दे पर क्या कह दिया निगम कमिश्नर ने.. जानिए

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-16 स्थित गांधी स्मारक भवन में रविवार को क्राफ्ड की बैठक हुई। बैठक में मेयर रविकांत शर्मा और निगम आयुक्त आनिंदिता मित्रा मौजूद रहे। इस दौरान डंपिंग ग्राउंड का मुद्दा जोरशोर से उठा। इस पर आयुक्त ने कहा कि उनके पास कोई जादू की छड़ी नहीं है, जिसे घुमाया और समस्या हल हो गई। हर समस्या का समाधान मिलजुलकर निकाला जाता है।
विज्ञापन

आयुक्त ने कहा कि मैं चाहे जितनी सख्ती कर लूं, जितना जोर लगा लूं। लापरवाही मिलने पर कर्मचारियों को निलंबित कर दूं, लेकिन लोगों के सहयोग के बिना समस्या का शत प्रतिशत निदान नहीं हो सकता। नागरिकों को भी जिम्मेदारी लेनी होगी। जिस दिन लोगों ने जिम्मेदारी लेनी शुरू कर दी, समझ लीजिए हम कामयाब हो गए।
मेयर रविकांत शर्मा ने कहा कि काफी लंबी लड़ाई के बाद कचरा निस्तारण प्लांट नगर निगम के पास आया है। इसकी मशीनें कचरा निस्तारण करने के उपयुक्त नहीं हैं, जिन्हें उन्नत बनाने के लिए आईआईटी रोपड़ को डीपीआर तैयार करने का काम सौंपा गया है। अब कचरे से बिजली बनाकर हम शहर को स्मार्ट बनाएंगे। इस मौके पर क्राफ्ड के चेयरमैन हितेश पुरी, महासचिव रजत मल्होत्रा, उमेश घई, वाइस चेयरमैन सुरेंद्र शर्मा, प्रवक्ता अनीश गर्ग सहित काफी लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

अकेले निगम की ही जिम्मेदारी क्यों?
आयुक्त ने कहा कि नौकरी से पहले मैं सात वर्ष तक गृहिणी रही हूं। घर में भी अकेले काम नहीं होता। फिर स्वच्छता अभियान की जिम्मेदारी केवल निगम की ही क्यों है। कोई सड़क पर कचरा फेंकता है तो उसे लोग टोकते क्यों नहीं। जिस दिन यह हो गया, स्वच्छता अभियान में हमारी रैंक सबसे बेहतर होगी।
24 घंटे मिलेगी सुविधा, आरडब्ल्यूए का बनेगा व्हाट्सएप समूह
मेयर रविकांत शर्मा ने कहा कि कहीं-कहीं कचरे को लेकर समस्या हो सकती है, लेकिन इस व्यवस्था को पूरे देश में सराहा जा रहा है। किसी भी नई व्यवस्था में कुछ खामियां रहती हैं, उन्हें समय के साथ ठीक कराया जा रहा है। मेयर ने कहा कि सदन की बैठक में आरडब्ल्यूए की समस्याओं पर भी अब चर्चा की जाएगी। उनकी ओर से पार्कों के रखरखाव का शुल्क भी बढ़ाने की योजना है। मेयर ने बताया कि इंटीग्रेटेड सिटी कमांड कंट्रोेल सेंटर के अंतर्गत केंद्रीयकृत कॉल सेंटर बन रहा है। यहां 24 घंटे शिकायत सुनने की व्यवस्था होगी। लोगों के संतुष्ट न हो जाने तक शिकायत को बंद नहीं किया जाएगा। आयुक्त ने कहा कि क्राफ्ड के सदस्यों को अपना व्हाटसएप समूह बनाने को कहा। उसमें क्षेत्रीय जेई और एसडीओ को जोड़ने को कहा।
विज्ञापन

क्राफ्ड ने सौंपा ज्ञापन, ये हैं समस्याएं और मांगें
- कचरा इकट्ठा करने में समस्या
- डंपिंग ग्राउंड की समस्या
- पार्कों के रखरखाव की राशि बढ़ाई जाए
- अतिक्रमण
- पालतू कुत्तों के लिए शिट बैग अनिवार्य करना
- सब्जी मंडी की जगहों को पक्का करना
- समस्याओं के लिए सिंगल विंडो व्यवस्था
- मेयर व पार्षदों संग हर माह एक बैठक
- असामाजिक तत्वों के खिलाफ मजबूत व्यवस्था

अमर उजाला ई-पेपर फ्री में पढ़ने के लिए अमर उजाला ऐप डाउनलोड करें, एकदम फ्री, ये ऑफर सीमित समय के लिए है।

अमर उजाला ई-पेपर डेली एक रुपये से भी कम, अभी सब्सक्राइब करें और अपने शहर की हर खबर, हर समय, हर डिवाइस पर पाएं ।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें