फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाबाश गनीमत! रजत पदक जीतकर बढ़ाया चंडीगढ़ का मान

विज्ञापन
शूटर गनीमत सेखों - फोटो : ganemat.JPG
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर की स्टार शूटर गनीमत सेखों ने पेरू की राजधानी लीमा में चल रही आईएसएसएफ जूनियर विश्व शूटिंग चैंपियनशिप में स्कीट निशानेबाजी स्पर्धा में रजत पदक जीतकर शहर का नाम रोशन किया है। हालांकि इस दौरान गनीमत गोल्ड मेडल जीतने से चूक गईं। उन्हें शूटऑफ मुकाबले में अमेरिका की अलीशा फेथ लेन ने शिकस्त दी। इस स्पर्धा में कांस्य पदक इटली की सारा बोंगिनी ने जीता। उनके इस प्रदर्शन से घर में खुशी का माहौल है। उनके पिता अमरिंदर सिंह ने कहा कि बेटी ने शानदार प्रदर्शन कर चंडीगढ़ का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

गनीमत सेखाें नयागांव के पास सुखना इन्क्लेव में रहती हैं। इनके पिता अमदिंर सिंह व्यवसायी हैं। गनीमत ने एसडी कॉलेज सेक्टर-32 से बीए द्वितीय वर्ष की पढ़ाई पूरी की हैं। बतौर जूनियर वर्ग में गनीमत सेखाें का यह आखिरी टूर्नामेंट होगा। नवंबर में वह 21 वर्ष की हो जाएगी। इसके बाद से वह सीनियर वर्ग में खेलेंगी।
पिता रोज ले जाते हैं पटियाला में अभ्यास कराने
गनीमत सेखों को इस मुकाम तक पहुंचाने में उनके पिता की कड़ी मेहनत छुपी है। पिता अमरिंदर ने बताया कि ट्राइसिटी में स्कीट निशानेबाजी की रेंज नहीं है। पहले मोहाली में थी, लेकिन वह भी बंद हो चुकी है। बेटी को हफ्ते में पांच दिन पटियाला स्थित न्यू मोती बाग शूटिंग रेंज में अभ्यास के लिए लेकर जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्ूाटिंग स्टार
नाम- गनीमत सेखाें
जन्म-29 नवंबर 2000
उम्र- 20 वर्ष
उपलब्धियां
2018 - सिडनी जूनियर स्कीट वर्ल्ड कप में कांस्य पदक जीता
2019- एशियन श्ूाटिंग चैंपियनशिप दोहा में रजत पदक हासिल किया
2021- नई दिल्ली में वर्ल्ड कप शूटिंग में कांस्य पदक जीता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें