वहीं पंजाब के अधिकतम तापमान में 1.5 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। फिलहाल यह सामान्य के नजदीक है। सबसे अधिक 27 डिग्री का तापमान पटियाला का दर्ज किया गया। लुधियाना का 25.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से 0.8 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। इसके अलावा अमृतसर का 26.2, पठानकोट का 26.6 डिग्री, जालंधर का 24.6 डिग्री दर्ज किया गया।
हरियाणा में फिर बदलेगा मौसम
मार्च के पहले सप्ताह में हरियाणा में बेमौसमी बारिश और ओलावृष्टि के बाद एक बार फिर मौसम करवट लेगा। मौसम विभाग की ओर से अगले सप्ताह के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। हरियाणा में 13 मार्च को चमक के साथ बारिश और 50 किलोमीटर प्रति घंटा रफ्तार के साथ तेज हवाएं चलेंगी। रिपोर्ट के मुताबिक करनाल और झज्जर में शुक्रवार की रात सबसे ठंडी रही, जबकि नारनौल में सबसे गर्म दिन रहा।
हरियाणा के करनाल और झज्जर में न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि नारनौल का अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस और हिसार का 25.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग की ओर से चेतावनी जारी की गई है कि 13 मार्च को चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद, जींद और हिसार में बारिश की संभावना है।