पंजाब के 13 जिलों में सामान्य से कम बारिश दर्ज हुई है। रविवार को सबसे अधिक बारिश पठानकोट में 19.6, पटियाला में 4.6, रोपड़ में 3.5, एसबीएस नगर में 2.7, फतेहगढ़ साहिब में 2.2, अमृतसर में 1.6 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई।
मौसम विभाग ने पंजाब में सोमवार से हफ्ते भर बारिश का अलर्ट जारी किया है। कुछ जिलों में आंशिक तो कुछ में भारी बारिश की चेतावनी दी है। वहीं हरियाणा में 25 तक कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बरसात के आसार हैं।
विज्ञापन
पंजाब मौसम विभाग के एक से 20 अगस्त तक के आंकड़ों को देखें तो सूबे में 47.2 एमएम बारिश हुई, जो सामान्य 106.1 एमएम बारिश से 55 प्रतिशत कम है। सूबे में अब तक के मानसून सीजन में सबसे अधिक बारिश फरीदकोट में 98 एमएम, फिरोजपुर में 83, मुक्तसर में 46 और बठिंडा में 35 एमएम रिकॉर्ड की गई। राज्य के 13 जिले ऐसे भी रहे, जहां सामान्य से कम बारिश दर्ज हुई। रविवार को सबसे अधिक बारिश पठानकोट में 19.6, पटियाला में 4.6, रोपड़ में 3.5, एसबीएस नगर में 2.7, फतेहगढ़ साहिब में 2.2, अमृतसर में 1.6 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई।
हिसार के मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार 25 अगस्त तक हरियाणा में मौसम परिवर्तनशील रहेगा। इस दौरान 22 व 23 अगस्त को कहीं-कहीं और 24 व 25 अगस्त को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। अगले चार दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं आएगा।
चंडीगढ़ में रहेगा धूप-छांव का मौसम
पहाड़ों पर हो रही तेज बरसात का असर चंडीगढ़ व आसपास के इलाकों पर भी देखा जा रहा है। पिछले कुछ दिनों से लगातार बादल छाए हुए हैं और कई बार बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिन तक मौसम कभी धूप-कभी बारिश वाला ही बना रहेगा।