फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी प्रचंड: चंडीगढ़ में पारा 40 डिग्री पार, मोहाली व पंचकूला भी तपा, पंजाब में 13 को राहत की उम्मीद

Mon, 11 Apr 2022 09:54 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब में लू और तपती गर्मी के बीच सोमवार को मौसम विभाग से राहत भरी खबर आई है। विभाग ने पंजाब में 13 अप्रैल को बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन
तापमान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ में गर्मी जोर पकड़ने लगी है। सोमवार को लगातार दूसरे दिन तापमान 40 डिग्री के पार रहा। मोहाली में तापमान 41.8 डिग्री और पंचकूला में 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक ये गर्मी आने वाले दिनों में ऐसे ही जारी रहेगी। 

विज्ञापन


सोमवार को चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री दर्ज किया गया, जो औसत से 6 डिग्री ज्यादा रहा। सूर्यदेव की तपिश के कारण दोपहर में निकलना मुश्किल होने लगा है। आने वाले दिनों में गर्म हवाएं भी चलने की आशंका जताई जा रही है, जिसे लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। हालांकि एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ मंगलवार और बुधवार को हल्की राहत दिला सकता है लेकिन इसका ज्यादा असर पंजाब और हरियाणा में देखने को मिलेगा।

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 13 अप्रैल को पंजाब व हरियाणा के कुछ इलाकों में बादल छा सकते हैं लेकिन चंडीगढ़ के लोगों को कुछ खास राहत मिलने वाली नहीं है। शहर में मंगलवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। अगले 5 दिनों के दौरान चंडीगढ़, हरियाणा और पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में गर्मी का प्रभाव बढ़ सकता है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतनी होगी।
विज्ञापन


पंजाब में गर्मी से मिलेगी राहत, 13 को बारिश की संभावना
पंजाब में लू और तपती गर्मी के बीच सोमवार को मौसम विभाग से राहत भरी खबर आई है। विभाग ने पंजाब में 13 अप्रैल को बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की भी मौसम विभाग ने संभावना जताई है। मौसम विभाग ने कहा है कि बारिश की संभावना पश्चिमी विक्षोभ के कारण बन रही है। 

पंजाब में 4.7 मिमी बारिश हो सकती है। पिछले कुछ दिनों से पंजाब के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 41-44 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह रहा है। मौसम विभाग के बुलेटिन में कहा गया है कि अप्रैल में यह अधिकतम तापमान सामान्य से 6 -10 डिग्री सेल्सियस तक अधिक है। बारिश की संभावनाओं के बीच मौसम विभाग ने तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की भविष्यवाणी भी की है। बदल रहे मौसम को लेकर विभाग ने भी किसानों को सलाह दी है कि वह नुकसान से बचने के लिए गेहूं की कटाई में तेजी लाएं। साथ ही शुष्क मौसम को देखते हुए जरूरत के हिसाब से ही खेतों की सिंचाई करें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें