फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजीपी की प्रेसवार्ता: कहा- पंजाब में 545 गैंगस्टरों की पहचान, 515 गिरफ्तार, 30 की तलाश जारी

Mon, 11 Apr 2022 09:49 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

अपराध के ग्राफ को और नीचे लाने के लिए लोगों के सहयोग की मांग करते हुए डीजीपी ने कहा, पंजाब पुलिस राज्य में गैंगस्टरवाद को खत्म करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है और इस दिशा में कोशिशें जारी रहेंगी।
विज्ञापन
प्रेसवार्ता करते पंजाब के डीजीपी। - फोटो : @DGPPunjabPolice
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में हत्याएं बढ़ने के विपक्ष के आरोपों के बीच पंजाब पुलिस के डीजीपी ने सोमवार को गैंगस्टरों को लेकर बड़ा खुलासा किया है। डीजीपी वीके भावरा ने कहा है कि पंजाब में अपराध का ग्राफ लगातार गिर रहा है। सूबे में सक्रिय 545 गैंगस्टरों की पहचान कर पुलिस ने 515 गैंगस्टरों को अब तक गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 30 की तलाश पुलिस कर रही है। उन्होंने कहा कि 100 दिनों में 158 लोगों की हत्या हुई है, जो पिछले आंकड़ों के अनुसार काफी कम है।

विज्ञापन


पुलिस मुख्यालय में सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में डीजीपी ने बताया कि एक जनवरी 2022 से संगठित गिरोहों और अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए पंजाब पुलिस द्वारा आपराधिक गतिविधियों में शामिल 16 गैंगस्टर माड्यूलों का पर्दाफाश किया गया है। इनमें शामिल 98 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से हथियारों का बड़ी खेप भी बरामद की गई है, जिसमें चार राइफल और 68 पिस्तौल, रिवाल्वर शामिल हैं। इन अपराधियों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले 30 वाहनों को भी जब्त किया गया है। 

राज्य में 2022 में 6 गैंगस्टर अपराधों से संबंधित हत्याएं हुईं, जिनको पेशेवर ढंग से जांच के उपरांत सुलझाया गया और इन मामलों में शामिल कुल 24 आरोपियों को 7 पिस्तौलों, 18 कारतूसों और 7 वाहनों समेत गिरफ्तार किया गया है। ये सभी कत्ल थे, जिनमें आरोपियों की पहचान नहीं थी। अन्य को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  
विज्ञापन


डीजीपी ने राज्य में गैंगस्टरों से संबंधित कत्ल की वारदातों पर कहा कि दो वर्षों के मुकाबले इस वर्ष कत्ल की वारदात में कमी आई है। आंकड़ों के अनुसार राज्य में इस वर्ष लगभग 100 दिन में 158 कत्ल हुए हैं, जिसके हिसाब से प्रतिमाह औसतन 50 कत्ल बनते है। कत्ल की वारदात की संख्या साल 2021 और साल 2020 में क्रमवार 724 और 757 थीं, जिसके साथ साल 2021 और साल 2020 के लिए औसतन प्रतिमाह कत्ल की वारदात की संख्या क्रमवार 60 और 65 रही है। अपराध के ग्राफ को और नीचे लाने के लिए लोगों के सहयोग की मांग करते हुए डीजीपी ने कहा, पंजाब पुलिस राज्य में गैंगस्टरवाद को खत्म करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है और इस दिशा में कोशिशें जारी रहेंगी।

निजी असलहों का हो रहा दुरुपयोग: डीजीपी 
डीजीपी भावरा ने खुलासा किया कि पंजाब में निजी असलहों का दुरुपयोग किया जा रहा है। साल 2022 के दौरान 9 हत्याओं में निजी असलहों का प्रयोग किया गया। हालांकि इन मामलों को सुलझा लिया गया है। उन्होंने बताया कि इन अपराधों के पीछे पारिवारिक, वैवाहिक विवाद, रंजिश या पैसों के लेन-देन का झगड़े हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें