फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से मौसम सुहाना, आज भी छाए रह सकते हैं बादल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में सोमवार को दिन के समय हल्के बादल छाए रहे, जिससे तापमान में गिरावट देखी गई। दिन में हल्की धूप रही लेकिन शाम को अचानक मौसम बदल गया। तेज हवाएं चलने लगीं और बारिश भी हुई। इससे मौसम सुहाना हो गया।
विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ की वजह से पिछले कुछ दिनों से शहर का मौसम बदला हुआ है। सोमवार को बादल छाए रहने की वजह से शहर के अधिकतम तापमान में 4 डिग्री की गिरावट आई। अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को भी शहर में पूरे दिन बादल छाए रह सकते हैं। विभाग के अनुसार बुधवार तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा लेकिन इसके बाद धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी देखी जाएगी और मौसम गर्म हो जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को मोहाली में अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री और पंचकूला में 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम के करवट लेने के बाद मंगलवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री तक रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें