फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मई के पहले हफ्ते में पहली बार पारा 42 पार, आज बारिश के आसार

Tue, 03 May 2016 01:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
चंडीगढ़ में गर्मी से बचाव करतीं छात्राएं - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मई के पहले हफ्ते में पहली बार पारा 42.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से छह डिग्री ज्यादा था। आज हो सकती है बारिश। मई की शुरूआत में ही सूर्यदेव प्रचंड हो गए हैं। लगातार बढ़ रहे तापमान ने शहरवासियों को परेशान कर दिया है।
विज्ञापन


सोमवार को चंडीगढ़ का तापमान 42.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से छह डिग्री ज्यादा था। मौसम विभाग ने दावा किया कि मई के पहले हफ्ते में आज तक इतना ज्यादा तापमान चंडीगढ़ के इतिहास में कभी दर्ज नहीं किया गया है। आमतौर पर मई के पहले हफ्ते का तापमान 39 डिग्री के आसपास रहता था। मई बीतते-बीतते तापमान 45 डिग्री के आसपास पहुंच जाता था।

मई महीने का औसतन अधिकतम तापमान 28 मई 1988 को 46.5 डिग्री सेल्सियस नोट किया गया था, जो चंडीगढ़ का आल टाइम रिकार्ड है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जो हालात हैं, उससे तो आल टाइम रिकार्ड टूटने के भी आसार बन रहे हैं। रात का तापमान भी चंडीगढ़ में नार्मल से ज्यादा दर्ज किया जा रहा है। रविवार रात का तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक था।
विज्ञापन


अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम
चंडीगढ़ मौसम विभाग के डायरेक्टर डॉ. सुरेंद्र पाल ने बताया कि चंडीगढ़ सहित पूरे उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इससे बढ़ते तापमान से लोगों को राहत मिलने के पूरे आसार हैं। मंगलवार को बादल छाने और हल्की बौछारें बरसने के आसार हैं। चंडीगढ़ में अगले दो दिन पारे में गिरावट जारी रहेगी।

शहर           अधिकतम             न्यूनतम
चंडीगढ़         42.7                 23.3
अंबाला          43.7                 24.8
हिसार          45.5                  22.2
करनाल         42.4                 21.0
शिमला          29.8                 18.8
अमृतसर        43.4                 21.2
लुधियाना      44.3                 21.6
पटियाला      43.9                 23.8
 
डॉ. सुरेंद्र पाल, निर्देशक चंडीगढ़ मौसम विभाग ने बताया कि मई के पहले हफ्ते में 42.7 डिग्री तापमान इससे पहले कभी भी नहीं गया। आज मौसम में थोड़ा बदलाव आ सकता है। बादल छाने के साथ-साथ हल्की बारिश की भी संभावना है। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें