फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट: हरियाणा में भी दिखेगा ‘ताउते’ तूफान का असर, भारी बारिश व अंधड़ के आसार

Tue, 18 May 2021 12:31 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार/चंडीगढ़

सार

हरियाणा में मौसम विभाग ने 19 और 20 मई को ऑरेंज अलर्ट जारी किया। इस दौरान भारी बारिश और आंधी के आसार हैं। गुजरात और राजस्थान के रास्ते नम हवाएं हरियाणा में प्रवेश करेंगी। 
विज्ञापन
चक्रवात ताउते का कहर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तटीय इलाकों में कहर बरपा रहे चक्रवाती तूफान ‘ताउते’ का असर हरियाणा में भी दिखेगा। प्रदेश में 20 मई तक 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवाएं चलेंगी। 19 को भारी से भारी और 20 को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि कुछ स्थानों पर अंधड़, गरज-चमक के साथ 7 से 10 सेमी. बारिश तक हो सकती है। 

विज्ञापन


मौसम में मंगलवार की रात से बदलाव शुरू होगा। बारिश से एक बार फिर तापमान में गिरावट आ सकती है और मौसम ठंडा हो जाएगा। सोमवार को दिन भर आंशिक रूप से बादल छाए रहे और गर्म हवाएं चलीं। इससे गर्मी का अहसास हुआ। सिरसा में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 22.8 रहा। 

ऐसा रहेगा मौसम 

  • 18 मई - येलो अलर्ट, तेज हवाएं, देर रात हल्की बारिश 
  • 19 मई - ऑरेंज अलर्ट, अंधड़, भारी से भारी बारिश के आसार 
  • 20 मई - ऑरेंज अलर्ट, अंधड़, भारी बारिश का पूर्वानुमान 
  • 21 मई - हल्के बादल, बूंदाबांदी 

विज्ञापन

गुजरात, राजस्थान होते हुए हरियाणा में आएंगी नम हवाएं 
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार अरब सागर में आए चक्रवाती तूफान ताउते के कारण गुजरात व राजस्थान होते हुए नमी वाली हवाएं हरियाणा की तरफ आएंगी। इसके साथ ही पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से प्रदेश में 18 मई को मौसम में बदलाव आएगा। इसका असर 21 मई को कम हो जाने की संभावना है। 
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें