फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़: धनास झील के पीछे जंगल में लगी भीषण आग, छह जानवर जिंदा जले

Tue, 18 May 2021 12:16 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

धनास झील के पीछे जंगल में लगी आग में छह जानवरों की मौत हो गई तो वहीं 14 एकड़ की बहुमल्य वन संपदा भी नष्ट हो गई।
विज्ञापन
धनास झील के पीछे जंगल में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ के सेक्टर 25 स्थित जंगल में सोमवार दोपहर भीषण आग लग गई। लगभग 14 एकड़ में फैली आग में छह जंगली जानवर जिंदा जल गए। सेक्टर 38 व सेक्टर 11 फायर स्टेशन से गाड़ियों ने पहुंचकर आग बुझाई। फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने बताया कि लगभग सवा तीन बजे फोन आया कि धनास झील के पीछे जंगल में भीषण आग लग गई है। सेक्टर 38 फायर स्टेशन से एक बड़ी व एक छोटी गाड़ी मौके पर पहुंची। वहीं सेक्टर 11 फायर स्टेशन से भी एक गाड़ी गई। लगभग 100 एकड़ के क्षेत्र में से 14 एकड़ में आग फैल चुकी थी। कर्मचारियों ने लगभग सवा 2 घंटे में आग पर काबू पाया। इस दौरान 6 जंगली जानवर मर गए। आग के कारणों का पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें