फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस: प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने चंडीगढ़ में किया ध्वजारोहण, कोरोना योद्धाओं ने भी मनाया आजादी का जश्न

Sun, 15 Aug 2021 09:31 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने कहा कि लोगों को यह भूलना नहीं चाहिए कि कोरोना अभी तक खत्म नहीं हुआ है। देश में टीकाकरण अभियान चल रहा है। उसमें सभी को शामिल होना चाहिए और टीका लगवाना चाहिए।
विज्ञापन
प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने किया ध्वजारोहण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर चंडीगढ़ में ध्वजा रोहण किया। इस दौरान पुलिस के जवानों ने प्रशासक को सलामी दी। सेक्टर-17 परेड ग्राउंड में कोविड गाइडलाइन के अनुसार कार्यक्रम का आयोजन हुआ। प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने शहर की जनता को संबोधित किया और सभी कोरोना योद्धाओं का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि लोगों को यह भूलना नहीं चाहिए कि कोरोना अभी तक खत्म नहीं हुआ है। देश में टीकाकरण अभियान चल रहा है। उसमें सभी को शामिल होना चाहिए और टीका लगवाना चाहिए।

विज्ञापन


प्रशासक ने शहर में मिनी कोविड केयर सेंटर स्थापित करने वाली संस्थाओं का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान पूरे शहर ने प्रशासन का साथ दिया है। प्रशासक ने सीबीएसई के नतीजों का भी जिक्र किया और कहा कि पिछले सालों के मुकाबले नतीजों में वृद्धि हुई है।

कोरोना योद्धाओं ने धूमधाम से मनाया आजादी का त्यौहार
स्वतंत्रता का त्योहार 15 अगस्त स्वास्थ विभाग ने धूमधाम से मनाया। निदेशक स्वास्थ्य डॉ. अमनदीप कंग ने जीएमएसएच 16 में ध्वजारोहण कर सभी स्वास्थ्य कर्मियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि महामारी के इस दौर में अपनी जान की परवाह किए बिना दूसरों की जान बचाने के साथ ही खुशनुमा माहौल में स्वतंत्रता के 75 वर्ष का महोत्सव मनाना गौरव और सौभाग्य की बात है। 
विज्ञापन


                                  लोगों को संबोधित करतीं निदेशक स्वास्थ्य डॉ. अमनदीप कंग।

वहीं अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ वीके नागपाल ने स्वास्थ्यकर्मियों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि स्वतंत्रता के 75 वें वर्ष में हमने कोरोना जैसे महामारी पर काबू पाने में सफलता हासिल की है। एक योद्धा के रूप में अपनी जान की परवाह किए बिना दूसरों की जान बचाने में योगदान देने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इसे बखूबी निभाया भी।  
                                                      स्टाफ ने दी शानदार प्रस्तुति।

इस अवसर पर अस्पताल के नर्सिंग ऑफिसर व टेक्निकल स्टाफ ने देशभक्ति से जुड़े मनमोहक प्रस्तुति से खूब वाहवाही बटोरी। नर्सिंग ऑफिसर शोभना पठानिया के नेतृत्व में 2 साल से लगातार कोरोना वार्ड में ड्यूटी कर रहे रजनीश अरुण और मोहिता ने देश रंगीला, भारत हमको जान से प्यार जैसे गीत  व नृत्य की प्रस्तुति कर पूरा माहौल देश भक्तिमय कर दिया।


            परेड ग्राउंड में बेस्ट मार्च पास की ट्रॉफी जीतने के बाद एनसीसी की नेवल विंग के कैडेट खुशी का इजहार करते हुए।

स्वतंत्रता दिवस पर तैनात रहे 750 जवान

स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा के मद्देनजर शहर में रविवार को 750 पुलिसकर्मी तैनात रहे। इनमें दो आईपीएस और दो एसपी स्तर के अधिकारियों ने विभिन्न टीमों की अगुवाई की। थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में चेकिंग के लिए कहा गया है। शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों समेत सेक्टर-17 परेड ग्राउंड के चारों तरफ कड़ी सुरक्षा रखी गई। इससे पहले शनिवार को सेक्टर-22 सहित विभिन्न मार्केटों में पुलिस ने अनाउंसमेंट कर लोगों से सहयोग की अपील की। 


                                 तिरंगा रैली में पहुंचे नवजोत सिंह सिद्धू। 

पुलिस ने शहर की कॉलोनियों में सर्च अभियान भी चलाया। सेक्टर-25, बापूधाम, धनास, बुड़ैल समेत अन्य जगहों से पुलिस ने अब तक 100 लोगों को हिरासत में लिया है। हालांकि, पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। सुबह 4 बजे से ही डीएसपी (सेंट्रल) की अगुवाई में पुलिस टीमें लगा दी गई थीं। इस दौरान करीब 30 से 35 लोग पूछताछ में संदिग्ध पाए गए। दूसरी तरफ, डीएसपी (ईस्ट) की अगुवाई में करीब 65 लोगों को हिरासत में लिया गया। इनमें ज्यादातर लोग रिश्तेदार, जानकार या दोस्त के घर आकर ठहरे थे।
विज्ञापन


यूथ कांग्रेस ने निकाली तिरंगा रैली
सेक्टर-15 स्थित पंजाब कांग्रेस भवन से रैली ग्राउंड सेक्टर-25 तक युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर विशाल तिरंगा रैली निकाली। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेसियों कार्यकर्ताओं ने रैली में हिस्सा लिया। पंजाब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू भी इस मौके पर मौजूद रहे।
 
                                चंडीगढ़ में यूथ कांग्रेस ने निकाली विशाल तिरंगा रैली। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें