फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विस्तारा एयरलाइन का तोहफा: अब अमृतसर एयरपोर्ट से दिल्ली की तीन फ्लाइट, 10 जनवरी से यात्रियों को मिलेगा लाभ

Sat, 31 Dec 2022 07:31 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

एयरपोर्ट निदेशक वीके सेठ ने विस्तारा और अन्य कंपनियां की चलने वाली नई फ्लाइट की पुष्टि की। कहा कि इंडिगो का दिल्ली के लिए अभी उनके पास 21 जनवरी 2023 तक का शेड्यूल आ गया है। इसके बाद की उड़ानों का शेड्यूल आने के बाद ही कुछ और जानकारी दी जा सकेगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विस्तारा एयरलाइन ने 10 जनवरी से अमृतसर से दिल्ली के लिए एक और फ्लाइट शुरू करने का एलान किया है। अभी विस्तारा की दो फ्लाइट रोज श्री गुरु रामदास जी एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए उड़ान भरती हैं। फिलहाल यह फ्लाइट 31 जनवरी तक है। इसके लिए बुकिंग शुरू हो गई है। इससे पहले मलिंदो एयरलाइन ने एक जनवरी 2023 से अमृतसर एयरपोर्ट से कोआलालंपुर (मलेशिया) के लिए सप्ताह में चार फ्लाइट उड़ान भरने और इंडिगो ने नौ जनवरी से अमृतसर से अहमदाबाद के लिए रोज फ्लाइट भेजने का फैसला किया था।

विज्ञापन


विस्तारा एयरलाइन अमृतसर से दिल्ली के बीच विमान की फ्रीक्वेंसी बढ़ाने के मद्देनजर यह फैसला किया है। इस तरह विस्तारा की दिल्ली के लिए रोज उड़ान भरने वाली फ्लाइट की संख्या तीन हो जाएगी। अभी पहली फ्लाइट अमृतसर से सुबह 9:55 बजे व दूसरी फ्लाइट शाम 3:25 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरती है। दिल्ली से अमृतसर के लिए पहली फ्लाइट सुबह आठ बजे और दूसरी फ्लाइट दोपहर 1:40 बजे उड़ान भरती है। 10 जनवरी से शुरू होने वाली तीसरी फ्लाइट अमृतसर से देर शाम 7:45 बजे और दिल्ली से शाम छह बजे फ्लाइट अमृतसर के लिए उड़ान भरेगी। 

मलिंदो एयरलाइंस, (अब बाटीक एयर लाइन) की साउथ ईस्ट और यूरोपीय देशों से जोड़ने वाली कोआलालंपुर के लिए रविवार से एक नई फ्लाइट शुरू होगी। यह फ्लाइट पहले सप्ताह में तीन दिन रविवार, बुधवार और गुरुवार को उड़ान भरती है। इंडिगो एयरलाइन भी नौ जनवरी से अमृतसर से अहमदाबाद के लिए रोजाना फ्लाइट शुरू करने जा रही है। मौजूदा समय में यह फ्लाइट सप्ताह में यह तीन दिन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को अमृतसर से उड़ान भरती है।
विज्ञापन


एयरपोर्ट निदेशक वीके सेठ ने विस्तारा और अन्य कंपनियां की चलने वाली नई फ्लाइट की पुष्टि की। कहा कि इंडिगो का दिल्ली के लिए अभी उनके पास 21 जनवरी 2023 तक का शेड्यूल आ गया है। इसके बाद की उड़ानों का शेड्यूल आने के बाद ही कुछ और जानकारी दी जा सकेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें