फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: नए साल के जश्न पर चंडीगढ़ क्लब में लाइव शो करेंगे गायक जसबीर जस्सी

Sat, 31 Dec 2022 03:05 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

बचपन की यादें साझा करते जसबीर ने बताया ‘नये साल पर हम गुरुद्वारा जाकर माथा टेकते थे और श्री गुरु नानक देव जी की दुआएं लेते थे। पिंड में रहते थे तो लाइव शो के बारे में नहीं जानते थे। जश्न का तरीका बदल गया है पर जड़ें संस्कृति से ही जुड़ी हैं।’
विज्ञापन
पंजाबी गायक जसबीर जस्सी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोका तेरा कुछ कुछ केंहदा नि कोका... पंजाबी गायक जसबीर जस्सी ने अपने गानों के बोल गाकर सबको मंत्रमुग्ध किया। अपने गानों के जरिए पंजाबी लोकगीतों व संस्कृति को निखारते गायक जसबीर जस्सी सेक्टर- 1 स्थित चंडीगढ़ क्लब में मीडिया इंटरेक्शन के लिए उपस्थित रहे। नए साल के जश्न पर जसबीर जस्सी 31 दिसंबर शाम 8 बजे से चंडीगढ़ क्लब में लाइव शो करेंगे। शो में ओल्ड व वर्तमान के मनोरंजक गानों का मिश्रण रहेगा। लोकगीतों व संस्कृति की महत्ता पर चर्चा करते जसबीर ने पंजाब की शादियों में गाई जाने वाली बोलियां भी गाईं।

विज्ञापन


जस्सी ने बताया कि उन्हें प्रसिद्धि देने वाला गाना ‘दिल लै गई कुड़ी गुजरात दी’ के 20 दिसंबर 1998 में रिलीज होने के बाद उन्होंने पहला कार्यक्रम 22 दिसंबर को चंडीगढ़ क्लब में पेश किया था। आज दोबारा यहां आकर वे भावुक महसूस कर रहे हैं। उनके द्वारा किए जा रहे शो में उनके दोनों बेटे भी मौजूद रहेंगे।

बचपन की यादें साझा करते जसबीर ने बताया ‘नये साल पर हम गुरुद्वारा जाकर माथा टेकते थे और श्री गुरु नानक देव जी की दुआएं लेते थे। पिंड में रहते थे तो लाइव शो के बारे में नहीं जानते थे। जश्न का तरीका बदल गया है पर जड़ें संस्कृति से ही जुड़ी हैं।’
विज्ञापन


लोगों में संगीत के प्रति काफी जागरुकता आई
गायक ने सिद्धू मूसेवाला की मौत पर अफसोस जताते हुए कहा कि घटना के बाद लोगों में संगीत के प्रति काफी जागरुकता आई है। अब हथियार की संस्कृति को नकारा जा रहा है। क्या उन्हें कभी जान से मारने की धमकी मिली है पूछने पर जसबीर ने कहा वे अधिक शो ऑफ नहीं करते। सोशल मीडिया पर अधिक सक्रिय नहीं है जिसके चलते वे धमकी देने वालों से बचे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें