फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलवल में 2 समुदायों की भिड़ंत: एडीजीपी सिंधू करेंगे जांच

Sun, 24 Apr 2016 07:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
हाईकोर्ट - फोटो : demo pics
विज्ञापन
पलवल में पिछले साल दो समुदायों के बीच हुई हिंसक झड़प की जांच एडीजीपी केके सिंधू करेंगे। हरियाणा सरकार ने याचिकाकर्ता की मांग मानते हुए सिंधू से जांच करवाने को सहमति दे दी है। यह जानकारी पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट को दी गई है। आखिर बेंच ने जांच सिंधू के हवाले करते हुए दो महीने में स्थिति रिपोर्ट देने को कहा है।
विज्ञापन


मोहम्मद हनीफ व चार अन्य याचियों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर इस मामले में सीबीआई जांच की मांग की थी। उनकी पैरवी करते हुए एडवोकेट आरएस चीमा ने कहा था कि प्रदेश में अल्पसंख्यकों के प्रति असहिष्णुता का माहौल है। समुदाय विशेष पर हल्की धाराएं लगाई गईं।

हिंसा में बाहरी लोग भी शामिल थे, जिन्हें सरकार बचाने में लगी हुई है। यह भी कहा था कि जांच टीम पर दबाव है और इसी कारण दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही। इस मामले में पलवल पुलिस ने कहा था कि पुलिस ने सही कार्रवाई की है और किसी से पक्षपात नहीं किया गया।
विज्ञापन


इसके बाद में पुलिस ने विशेष जांच टीम गठित करने की बात कही थी। इस पर याचियों से हाईकोर्ट ने प्रतिक्रिया मांगी थी। एडवोकेट चीमा ने आपत्ति जताते हुए कहा था कि वह इस मामले में सीबीआई जांच चाहते हैं। यदि ऐसा नहीं हो सकता तो जांच ईमानदार अधिकारी केके सिंधू से कराई जानी चाहिए।

इस पर बेंच ने सरकारी वकील से पूछा था कि वह सरकार से हिदायत प्राप्त कर बताएं कि क्या सरकार सिंधू से जांच कराने को तैयार है। शुक्रवार को सरकारी वकील ने बताया कि सरकार को सिंधू से जांच कराने में कोई आपत्ति नहीं है। इस पर बेंच ने जांच एडीजीपी सिंधू के हवाले कर दी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें