फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh Protest: प्रशासन ने बंद किया अटावा को जाने वाला रास्ता, भड़के ग्रामीणों ने जाम लगाकर की नारेबाजी

Thu, 01 Sep 2022 02:08 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

जसबीर सिंह बंटी ने बताया कि ऐसा पहली बार हो रहा है कि किसी गांव का रास्ता बंद किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रशासन का कहना है कि अटावा चौक होने के चलते गांव से आने वाला ट्रैफिक काफी तेजी से आ रहा होता है। जिससे दुर्घटना होने का अंदेशा बना रहता है।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में प्रदर्शन करते गांव अटावा के लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा गांव अटावा के मुख्य मार्ग की ओर आते रास्ते को बंद करने के विरोध में गुरुवार को गांव के लोगों ने क्षेत्र पार्षद जसबीर सिंह बंटी के नेतृत्व में अटावा चौक पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की और मार्ग जाम कर दिया। बाद में पुलिस ने ग्रामीणों से मामले को प्रशासनिक अधिकारियों के सामने उठाने को कहा। रोष प्रदर्शन करने वालों में गांव के पूर्व सरपंच गुरदीप सिंह, पंच कुलबीर सिंह, विजय कुमार, मलकीत सिंह, लल्ली, दीदार सिंह, गुरबचन सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

विज्ञापन



         
जसबीर सिंह बंटी ने बताया कि ऐसा पहली बार हो रहा है कि किसी गांव का रास्ता बंद किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रशासन का कहना है कि अटावा चौक होने के चलते गांव से आने वाला ट्रैफिक काफी तेजी से आ रहा होता है। जिससे दुर्घटना होने का अंदेशा बना रहता है। प्रशासन का मानना है कि इसके बचाव हेतु ही रास्ता बंद किया जाए। असल मे ऐसा होना नहीं चाहिए। इतिहास गवाह है कि शहर के किसी भी गांव का रास्ता कभी भी बंद नही किया गया है। गांव फिरनी के अंदर है। रास्ता गांव में आने जाने का जरिया है। रास्ता बंद हो जाने से गांव वासियों को काफी घूम कर आना पड़ेगा। इसी को लेकर आज गांव वासियों ने प्रशासन की इस कार्रवाई के विरोध में रोष जताते हुए धरना प्रदर्शन किया और रास्ता जाम किया। 

यातायात व्यवस्था बिगड़ती देख थाना सेक्टर 36 प्रभारी और डीएसपी साउथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने गांव वासियों से अपील की कि इस मामले को प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष उठाएं। जसबीर सिंह ने बताया कि उन्होंने एसएसपी ट्रैफिक को ज्ञापन सौंपा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें