फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hoshiarpur: रिश्वत लेते पटवारी को विजिलेंस ने किया काबू, इंतकाल चढ़ाने के लिए मांगे थे तीस हजार रुपये

Wed, 29 Nov 2023 01:03 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)

सार

पटवारी नरजीत सिंह ने जमीन का तबादला कर इंतकाल चढ़ाने के बदले में तीस हजार रुपये मांगे थे। बाद में सौदा 25 हजार रुपये में तय हुआ था। शिकायतकर्ता से रिश्वत की राशि लेते हुए पटवारी को विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने रंगे हाथों दबोच लिया। 
 
विज्ञापन
रिश्वत लेता पटवारी गिरफ्तार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम के दौरान बुधवार को राजस्व हलका शामचुरासी में तैनात राजस्व पटवारी नरजीत सिंह को 25,000 रुपये की रिश्वत लेते काबू किया है। विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त राजस्व कर्मचारी के विरुद्ध यह केस होशियारपुर के गांव कडियाना निवासी बलदेव सिंह की शिकायत पर दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क कर बताया कि उक्त पटवारी उसकी जमीन का पड़ोसी के साथ तबादला करने और उसका इंतकाल दर्ज करने के बदले 30,000 रुपये रिश्वत मांग रहा है लेकिन बातचीत के दौरान सौदा 25,000 रुपये में तय हुआ है।

प्रवक्ता ने बताया कि जालंधर रेंज की विजिलेंस यूनिट ने शिकायत में लगाए आरोपों की पड़ताल करते हुए जाल बिछाया और पटवारी को दो सरकारी गवाहों की हाजिरी में शिकायतकर्ता से 25,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू कर लिया और रिश्वत की राशि भी बरामद कर ली। उपरोक्त कर्मचारी के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो के थाना जालंधर रेंज में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें