फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana: पिस्तौल लोड कर रहा सामाजिक कार्यकर्ता, दोस्त कर रहा हवाई फायरिंग, जन्मदिन पार्टी का वीडियो वायरल

Wed, 26 Jul 2023 01:33 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

वीडियो में दिख रहा है कि युवक संगीत की धुन पर मस्त होकर नशे में पिस्टल में गोलियां भर रहा है। वहीं उसका दोस्त हवाई फायरिंग कर रहा है। पुलिस यह पता लगा रही है कि पार्टी कहां आयोजित की गई थी? पुलिस यह भी पता लगा रही है कि पिस्तौल वैध थी या अवैध। इस मामले में पुलिस जल्द ही खुलासा कर सकती है।
विज्ञापन
वायरल वीडियो से ली गई फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के लुधियाना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक कथित सामाजिक कार्यकर्ता पिस्तौल में गोली भर रहा है और उसका एक दोस्त पिस्तौल लेकर फायरिंग कर रहा है। पास में खड़ा दूसरा दोस्त वीडियो बना रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो एक जन्मदिन पार्टी का है और दो से तीन दिन पुराना है। वीडियो इस समय शहर में काफी चर्चा में है। पुलिस के पास भी यह वीडियो पहुंच गया है। अब मामले की जांच पुलिस कर रहा ही।

विज्ञापन


बता दें कि हर्ष फायरिंग पर पंजाब सरकार सख्त है। हर्ष फायरिंग करने वालों के लाइसेंसों की समीक्षा भी हो चुकी है। वहीं कई के लाइसेंस भी रद्द हो चुके हैं। इतनी सख्ती के बावजूद नशे में चूर लोग सरेआम फायरिंग से बाज नहीं आ रहे हैं। वीडियो में एक युवक हवाई फायरिंग कर रहा है। वहीं उसका दोस्त पिस्तौल लोड करता है। 

उधर, गोली लोड करने वाले युवक की पहचान पुलिस ने कर ली है। खुद को इस युवक ने फेसबुक प्रोफाइल में सामाजिक कार्यकर्ता और शिअद नेता लिख रखा है। कई पुलिस अधिकारियों और नेताओं के साथ इसकी फोटो भी फेसबुक पर है। वीडियो में दिख रहा है कि युवक संगीत की धुन पर मस्त होकर नशे में पिस्टल में गोलियां भर रहा है। वहीं उसका दोस्त हवाई फायरिंग कर रहा है। पुलिस यह पता लगा रही है कि पार्टी कहां आयोजित की गई थी? पुलिस यह भी पता लगा रही है कि पिस्तौल वैध थी या अवैध। इस मामले में पुलिस जल्द ही खुलासा कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें