फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar: पुलिस के इनामी नाबालिग निहंग ने की फायरिंग, सोशल मीडिया पर डाला वीडियो, जांच शुरू

Sat, 04 Nov 2023 10:17 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

अमृतसर का निवासी नाबालिग निहंग सिंह खिलौने बेचने का धंधा करता है। इससे पहले हैरिटेज स्ट्रीट में खिलौने बेचने का काम करता था। मोहाली बॉर्डर पर चल रहे कौमी इंसाफ मोर्चा के धरने में भी वह काफी चर्चा में आया था। उस पर मोहाली पुलिस पर हमला करने के भी आरोप लगे थे।
विज्ञापन
फायरिंग करता नाबालिग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर चर्चा में रहने वाले एक नाबालिग निहंग सिंह ने गोल्डन गेट के पास फायरिंग कर वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। मामला सामने आने बाद से पुलिस अलर्ट हो गई है। पुलिस ने नाबालिग निहंग सिंह को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस जांच कर रही है कि उसके पास पिस्तौल कहां से आई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अमृतसर का निवासी एक नाबालिग निहंग सिंह खिलौने बेचने का धंधा करता है। इससे पहले हैरिटेज स्ट्रीट में खिलौने बेचने का काम करता था। उसका वीडियो वायरल होने के बाद देश-विदेश से काफी आर्थिक मदद मिली थी। 

मोहाली बॉर्डर पर चल रहे कौमी इंसाफ मोर्चा के धरने में भी वह काफी चर्चा में आया था। उस पर मोहाली पुलिस पर हमला करने के भी आरोप लगे थे। इस दौरान पुलिस ने केस दर्ज कर उस पर इनाम भी रखा था। अब आरोपी ने गोल्डन गेट के पास पिस्तौल से फायरिंग कर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला है। पुलिस इस मामले में थाना मकबूलपुरा में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें