फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेरोइन पीते एएसआई और हेड कांस्टेबल का वीडियो वायरल, एसएसपी ने दोनों को किया निलंबित

Mon, 18 Nov 2019 08:56 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तरनतारन (पंजाब)
विज्ञापन
एसएसपी ने की कार्रवाई।
विज्ञापन

तरनतारन के थाना सिटी पट्टी में तैनात एएसआई और हेड कांस्टेबल की चिट्टा (हेरोइन) पीते की वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद मामला पुलिस के उच्च अधिकारियों तक पहुंचा। एसएसपी ध्रुव दहिया ने तुरंत कार्रवाई करते दोनों पुलिस मुलाजिमों को निलंबित कर दिया। साथ ही उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, एएसआई दर्शन सिंह और हेड कांस्टेबल टहल सिंह थाना सिटी पट्टी में तैनात थे। रविवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें एएसआई दर्शन सिंह चिट्टा पी रहे हैं, जबकि हेड कांस्टेबल टहल सिंह सिल्वर पेपर की पन्नी पकड़कर नीचे लाइटर से आग के जरिए एएसआई दर्शन सिंह की मदद कर रहा है। 

विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि एएसआई दर्शन सिंह लंबे समय तक पट्टी की चौकी तूत में ड्यूटी करता रहा है। कुछ समय पहले ही उसकी बदली थाना सिटी पट्टी में हुई है। वीडियो की जानकारी तरनतारन के एसएसपी ध्रुव दहिया, एसपी (जांच) जगजीत सिंह वालिया, एसपी (हेडक्वार्टर) गौरव तूरा सहित कई बड़े पुलिस अधिकारियों तक पहुंची। इसके बाद दोनों को निलंबित कर दिया। साथ ही दोनों पुलिस मुलाजिमों के खिलाफ डीएसपी पट्टी को विभागीय कार्रवाई करने के आदेश भी दे दिए गए। 

उल्लेखनीय है कि एसएसपी ध्रुव दहिया की ओर से कुछ दिन पहले कुछ पुलिस मुलाजिमों के डोप टेस्ट करवाए गए थे, जिसमें आरोपी एएसआई दर्शन सिंह और हेड कांस्टेबल टहल सिंह का फेल पाए गए थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें