फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: भाजपा मंत्री संग महिला IPS की तकरार

Sat, 28 Nov 2015 08:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा)
विज्ञापन
विज्ञापन
चर्चा में रहने वाले भाजपा के मंत्री और एक महिला आईपीएस अधिकारी के बीच कष्ट निवारण समिति की बैठक में जमकर तकरार हुई। मामला हरियाणा के फतेहाबाद का है। सूबे के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज और एसपी संगीता कालिया के बीच शुक्रवार को कष्ट निवारण समिति की बैठक में अवैध शराब की बिक्री को लेकर जमकर तकरार हुई।
विज्ञापन


मामला इस कदर बिगड़ गया कि विज ने तमाम अधिकारियों और मीडिया के बीच एसपी को ‘गेट आउट’कह दिया। कालिया ने भी इसका विरोध किया और अपनी सीट पर बैठे-बैठे ही उन्हें बॉय-बॉय कह दिया। इससे गुस्साए विज फाइल फेंककर खड़े हो गए और बैठक बीच में ही छोड़ बाहर निकल आए।

एकाएक हुए इस घटानाक्रम से अधिकारी सकते में आ गए। डीसी एनके सोलंकी विज को सॉरी सर कहते हुए मनाते रहे, लेकिन वह बैठक स्थल पर नहीं रुके। जाते-जाते उन्होंने दो टूक कहा कि जब तक एसपी यहां तैनात हैं वह कष्ट निवारण समिति की बैठक में भाग लेने नहीं आएंगे।
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज पंचायत भवन में जिला कष्ट निवारण एवं जन परिवाद समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। पंचायत भवन के सभागार में विज के साथ डीसी, एसपी, एडीसी, भाजपा के कई नेता व पूर्व विधायक भी मौजूद थे। बैठक के दौरान रतिया के अलीका गांव निवासी मनदीप सिंह ने शिकायत दी कि उनके इलाके में शराब के कई अवैध ठेके खुले हुए हैं, लेकिन प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।

शिकायतकर्ता की बात का जिला आबकारी अधिकारी जवाब दे रहे थे लेकिन विज इससे असंतुष्ट नजर आए। उन्होंने इस संबंध में एसपी से जवाब-तलबी की तो उन्होंने कहा कि पुलिस ने 2500 एफआईआर दर्ज की हैं लेकिन आरोपी अदालत से छूट जाते हैं। इसी बीच एसपी ने कहा कि सरकार बिकवाती है शराब। सरकार लाइसेंस देती है। इससे विज गुस्सा गए और एसपी पर सरकार को बदनाम करने का आरोप लगाते हुए उन्हें ‘गेट आउट’ कह दिया। एसपी और विज के बीच इस तकरार से मंच पर अफरा तफरी का माहौल हो गया।

तकरार के दौरान डीएसपी ने एसपी संगीता कालिया को कान में कुछ कहा, लेकिन वे नहीं मानीं। एसपी अपनी बात दोहराती रहीं और विज कष्ट निवारण समिति सदस्यों से खड़े होने की बात कहकर खुद भी उठ लिए। दो मिनट में ही मंच खाली हो गया और विज सभागार के गेट पर आ गए।
विज्ञापन

विज-कालिया में तकरार की वीडियो देख‌िए

अनिल विज ने गाड़ी में बैठते हुए कहा कि जब तक यह एसपी जिले में है वह बैठक में भाग लेने के लिए नहीं आएंगे। मैं इस मामले की शिकायत सीएम व डीजीपी को करूंगा और कहूंगा कि ऐसे गैर जिम्मेवार अफसर को फतेहाबाद जैसे स्टेशन पर एसपी क्यों बना रखा है?

सॉरी कहते रहे डीसी, नहीं माने विज
स्वास्थ्य मंत्री अनिज विज जैसे ही बैठक से उठकर जाने लगे। डीसी एनके सोलंकी ने उन्हें रोकने की पूरी कोशिश की। डीसी बार-बार सॉरी कहते रहे लेकिन विज नहीं माने। डीसी पंचायत भवन के गेट तक विज के साथ आए और उन्हें मनाते रहे।

...मेरा कहना गलत नहीं
एसपी कालिया विज के बाहर जाने के बाद मंच पर ही रहीं। आरएसएस कार्यालय पहुंचे अनिल विज से जब पूछा गया कि क्या गैजेटिड अफसर को गेट आउट कहना ठीक है तो विज ने कहा कि जब वह गलत बोल रहीं है तो इसमें मेरा भी कहना गलत नहीं है।

विज-कालिया में तकरार ऐसे हुई
विज(एसपी से जवाब तलबी करते हुए): शराब के मामले में हम हरियाणा का पंजाब जैसा हाल नहीं होने देना चाहते। इस बारे में पिछली बैठकों में भी नशा बिकने की शिकायतें मिली हैं।
एसपी: सर, पुलिस ने 2500 एफआईआर दर्ज की हैं, लेकिन आरोपी अदालत से छूट जाते हैं उसमें हम क्या कर सकते हैं।
विज: पुलिस ईमानदारी से अपनी ड्यूटी नहीं निभाती।
एसपी: ‘क्या आरोपी को जान से मार दें।’
विज: शराब बिकवाने में पुलिस की मिलीभगत है।
एसपी: सर,सरकार बिकवाती है शराब। सरकार लाइसेंस देती है।
विज: आप सरकार पर आरोप लगा रही हैं...क्या सरकार शराब बिकवाती है...आप सरकार को बदनाम कर रही हैं।
विज: आप जाइए यहां से। आप नहीं जाती हैं तो मैं जा रहा हूं। मैं आपकी शिकायत करूंगा।
एसपी: कर दो शिकायत।
विज: लीव हेयर।
एसपी: आई विल नोट लीव द मिटिंग।
विज: गेट आउट।
एसपी: बॉय-बॉय।

अनिल विज, स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मैं इस मामले की शिकायत डीजीपी और मुख्यमंत्री से करूंगा।

संगीता कालिया, एसपी फतेहाबाद ने कहा कि मैंने पंचूकला में अपने उच्चाधिकारियों को घटनाक्रम से अवगत करवा दिया है। आगे उनको देखना है।

वीडियो देखने के लिए क्लिक करें-

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें