आमिर खान के असहिष्ण बयान के बाद उपजे विवाद पर भड़के शाही इमाम ने कहा कि अल्पसंख्यक देश में किरायेदार नहीं हैं कि सिर्फ इजहार-ए-ख्याल के बाद धमकियों का दौर शुरू कर दिया जाए।
दरअसल एक बयान जारी कर शाही इमाम मौलाना हबीब उर रहमान सानी लुधियानवी ने कहा कि आमिर खान के इजहार-ए-ख्याल के बाद देश भर में भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं से लेकर वार्ड अध्यक्षों की ओर से अभद्र भाषा में की जा रही बयानबाजी इस बात का सबूत है कि देश में असहनशीलता का माहौल है।
किसी भी भारतीय की ओर से अपना दुख सुनाने के बाद सत्ता में बैठे लोगों की ओर से नापाक शब्दों में गुस्सा दिखाना ही असहनशीलता कहलाता है।
शाही इमाम ने कहा कि सत्ता में बैठे लोग देश के अल्पसंख्यकों को ताकत के माध्यम से डराना और धमकाना चाहते हैं। जिसे किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक देश में किरायेदार नहीं हैं कि सिर्फ इजहार-ए-ख्याल के बाद धमकियों का दौर शुरू कर दिया जाए।