फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: सुखबीर बादल बोले-भगवंत मान का मानसिक संतुलन बिगड़ा, सीएम का जवाब-आपकी तरह पंजाब को नहीं लूट रहा

Thu, 15 Jun 2023 12:56 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

आप नेता व शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने ट्वीट कर लिखा है कि सुखबीर जी, आप अपनी पार्टी का भोग डालने के बाद भी अहंकार में हो। महाराजा रणजीत सिंह के बाद भगवंत मान ही सबसे पसंद ज्यादा किए जाने वाले नेता हैं।
विज्ञापन
सीएम भगवंत मान और सुखबीर बादल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अकाली नेता सुखबीर सिंह बादल ने सीएम भगवंत मान पर जुबानी हमला बोला है। एक प्रोग्राम में मंच से सुखबीर ने कहा कि भगवंत मान मानसिक संतुलन खो चुके हैं। इस पर राजनीति गरमा गई है । सीएम ने इस मामले में ट्वीट कर जवाब दिया है। वहीं शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने भी सुखबीर बादल पर सख्त टिप्पणी की है। 

विज्ञापन


सीएम भगवंत मान ने ट्वीट कर लिखा है कि यह देखें बादल भी साहब, बरनाला भी साहब, बेअंत सिह और कैप्टन भी साहब और मुझे यह लोग पागल कहते हैं। उन्होंने लिखा सुखबीर जी मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। मेरे साथ पंजाब के लोग हैं। कम से कम मैं आपकी तरह पंजाब को तो नहीं लूट रहा है। अपनी पार्टी का भोग डालने के बाद भी आप अहंकार में हो। 



वहीं आप नेता व शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने ट्वीट कर लिखा है कि सुखबीर जी, आप अपनी पार्टी का भोग डालने के बाद भी अहंकार में हो। महाराजा रणजीत सिंह के बाद भगवंत मान ही सबसे पसंद ज्यादा किए जाने वाले नेता हैं। आपने ऐसा कर भगवंत मान का ही अपमान नहीं किया, बल्कि पंजाब के लोगों का भी अपमान किया है  जिसे लोग कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें