फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जी विक्रेता को चाकू घोंप 9 हजार रुपये लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-26 में बाइक सवार तीन युवकों ने रेहड़ी चालक को चाकू घोंपकर 9 हजार रुपये लूट लिए। सेक्टर-26 थाना पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मनीमाजरा स्थित शास्त्री नगर निवासी संतोष शर्मा ने बताया कि वह सब्जी बेचता है। सुबह करीब पांच बजे वह रेहड़ी लेकर सेक्टर-26 मंडी में सब्जी लेने जा रहा था। जब वह सेक्टर-26 स्थित संत कबीर लाइट प्वाइंट पर पहुंचा तो बाइक सवार तीन युवक आए और उसे रोक लिया। आरोपी उससे पर्स छीनने लगे, पर उसने पर्स नहीं छोड़ा। इस दौरान एक युवक ने उसके पैर में चाकू मार दिया, जिससे वह घायल होकर गिर गया। इसके बाद वे उससे पर्स झपटकर फरार हो गए।
घटना के बाद किसी राहगीर की मदद से उसने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने बताया कि आरोपी लाइट प्वाइंट पर लगे कैमरे में कैद हो गए हैं। पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें