फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैष्णोदेवी के भक्तों को रेल बजट से बड़ी आस

Wed, 25 Feb 2015 03:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कालका से कटरा के बीच एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की घोषणा के दो साल बाद भी ट्रेन पटरी पर नहीं उतर पाई है। समय सारिणी से लेकर टिकट तक के रेट तय हो चुके हैं, लेकिन अभी तक चंडीगढ़ से मां वैष्णो के दरबार तक ट्रेन से पहुंचना सपना ही है।
विज्ञापन


27 फरवरी 2013 को पेश रेल बजट में पूर्व रेल मंत्री पवन कुमार बंसल ने इस ट्रेन की घोषणा की थी। वीरवार 26 फरवरी को वित्त वर्ष 2015 का रेल बजट पेश हो रहा है।

शुक्रवार को इस ट्रेन की घोषणा को भी पूरे दो साल हो जाएंगे। ऐसे में इस बजट में भी इसे फिर से दोहराया जा सकता है।
Trending Videos
विज्ञापन

पहले भी की गई थी ट्रेन चलाने की घोषणा

पहले 11 नवंबर 2014 को यह ट्रेन चलाई जानी थी। अंबाला से सांसद रतन लाल कटारिया और कालका की विधायक लतिका शर्मा द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाना भी तय हो गया था। लेकिन जम्मू एंड कश्मीर में 21 नवंबर को चुनाव होने के कारण प्रोग्राम कैंसल हो गया।

अब जेएंडके के बाद दिल्ली में भी चुनाव हो चुके हैं लेकिन ट्रेन चलने की तिथि तय नहीं हो पाई है। सप्ताह में दो दिन इस ट्रेन को चलाया जाना है। मंगलवार और शुक्रवार को कालका से शाम 7 बजे चलेगी।

चंडीगढ़ पहुंचने के बाद शाम 7.55 पर कटरा केलिए रवाना होगी। कटरा से कालका के लिए बुधवार और शनिवार रात साढ़े 9 बजे रवाना होगी। इसमें स्लीपर क्लास का अनुमानित किराया 350 रुपये, थर्ड एसी 820 और सेकेंड एसी 1165 रुपये के लगभग रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें