पंडित जवाहर लाल नेहरु के बारे में विवादित टिप्पणी करने वाले शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा ने एक बार फिर माफी मांगी है।
रामबिलास शर्मा ने कहा कि मैं नेहरू जी का तहेदिल से आदर करता हूं। रोहतक में उस दिन हरियाणवी संस्कृति पर कार्यक्रम था। ऐसे में उनको लेकर कुछ शब्द निकल गए। वह माहौल के कारण हो गया।
उन्होंने कहा कि मेरी ऐसी कोई दुर्भावना नहीं थी कि मैं किसी की भावनाओं को आहत करूं। मेरे कारण यदि किसी की भी भावनाएं आहत हुई हैं तो मैं दिल से क्षमा मांगता हूं।’
गुजवि में प्रिंटिंग विषय पर मंगलवार को आयोजित अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला में पत्रकारों से रू-ब-रू होते हुए शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा ने कुछ इन्हीं शब्दों से फिर माफी मांगी।
पिछले दिनों रोहतक में एक कार्यक्रम के दौरान शिक्षामंत्री ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री को लेकर कुछ शब्द कहते थे, जिसको लेकर पूरे प्रदेश में उनकी जमकर आलोचना हुई। ऐसे में मंगलवार को कार्यशाला के दौरान एक बार फिर से वह माफी मांगते नजर आए।