फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली कैपिटल्स को यूटीसीए ने चार विकेट से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। ट्राइडेंट कप के लिए शहर में 26वां अखिल भारतीय जेपी अत्रे मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट चल रहा है। इसमें विभिन्न टीमें अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को खेल के सातवें दिन के पहले लीग मैच में यूटीसीए बनाम दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला सेक्टर-16 क्रिकेट स्टेडियम में हुआ, जिसमें यूटीसीए की टीम ने 4 विकेट से जीत दर्ज की और 4 अंक अर्जित किए। दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करके निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 235 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए यूटीसीए की टीम ने 49.1 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 236 रन बनाकर मैच जीता। यूटीसीए के गौरव पुरी को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए ट्राइडेंट मैन ऑफ द मैच चुना गया।
दूसरा लीग मुकाबला पीसीसी बनाम यूपीसीए की टीम के बीच महाराजा यादवेंद्र क्रिकेट स्टेडियम मुल्लांपुर में खेला गया। इसमें यूपीसीए ने 3 विकेट से जीत दर्ज करके चार अंक अर्जित किए। यूपीसीए ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। पीसीसी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में सभी विकेट खोकर 254 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए यूपीसीए ने 49.3 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 255 बनाकर मैच जीत लिया। यूपीसीए के बल्लेबाज आकाशदीप नाथ को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए पूर्व राष्ट्रीय चयनकर्ता भूपेंद्र सीनियर ने ट्राइडेंट मैन ऑफ द मैच चुना।
विज्ञापन

तीसरे मुकाबले में जीता प्लेयर्स इलेवन दिल्ली
लीग में तीसरा मुकाबला पीसीए कोल्ट्स बनाम प्लेयर्स इलेवन दिल्ली के बीच सेक्टर-26 के गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हुआ, जिसमें प्लेयर्स इलेवन दिल्ली ने 5 विकेट से जीत दर्ज की। टॉस प्लेयर्स इलेवन दिल्ली ने जीता और उन्होंने पीसीए कोल्ट्स को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। पीसीए कोल्ट्स ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 37.4 ओवर में मात्र 113 के कुल स्कोर पर आल आउट हो गए। प्लेयर्स इलेवन दिल्ली ने 31.4 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 114 रन बना कर इस मैच को जीत लिया। प्लेयर्स इलेवन दिल्ली के गेंदबाज मनीष शेरावत को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए भूपिंदर सिंह जूनियर, चेयरमैन सीनियर सिलेक्शन कमेटी पीसीए ने ट्राइडेंट मैन ऑफ द मैच चुना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें