फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'चंडीगढ़ से उजड़े लोगों को कब्जा नहीं करने देंगे'

Tue, 26 Nov 2013 11:00 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ से उजाड़े गए झुग्गीवासियों को मोहाली व आसपास के इलाकों की सरकारी जमीनों पर नाजायज तौर पर काबिज नहीं होने दिया जाएगा। डिप्टी कमिश्नर टीपीएस सिद्धू ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ मीटिंग कर उन्हें रात-दिन नजर रखने की हिदायत दी।
विज्ञापन


डीसी सिद्धू ने बताया कि पंचायतों ने मांग की है कि चंडीगढ़ से उजड़े लोगों को पंचायती जमीनों पर काबिज न होने दिया जाए। उन्होंने चंडीगढ़ के साथ लगते गांवों की पंचायतों से कहा कि कोई भी नाजायज कब्जा होते ही प्रशासन को खबर करें।

निगम व गमाडा अधिकारियों को चंडीगढ़ सीमा पर दिन-रात नजर रखने और पुलिस के साथ गश्त करने को कहा गया। अगर कहीं भी नाजायज झुग्गी बनती है तो उसे फौरन हटाया जाए।
विज्ञापन


इस काम के लिए एडीसी प्रवीन कुमार थिंद को ओवरआल इंचार्ज नियुक्त किया गया है। डीसी सिद्धू ने कहा कि जायज लोगों को परेशानी नहीं आने दी जाएगी। पर नाजायज तौर पर काबिज होने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

इस मौके एडीसी प्रवीन थिंद, एसडीएम लखमीर सिंह, सुखजीत पाल सिंह व इंदरजीत कौर कंग, एस्टेट अफसर संजीव कुमार, असिस्टेंट कमिश्नर जनरल अमरजीत बैंस, निगम के असिस्टेंट कमिश्नर एनएस दालम भी मौजूद थे।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें