फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकार चीजों को आकार देने में माहिर हैं ये 'जिज्ञासा'

Tue, 26 Nov 2013 10:32 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बेकार चीजों का इस्तेमाल करके उसको नया लुक देने की कला कोई जिज्ञासा सिंह से सीखे।
विज्ञापन


न्यूजपेपर का इस्तेमाल करके ड्यूरेबल होल्डर बना डाले। उनको पहचान पाना तक मुश्किल है। चाहे आप इसको पानी में डाल दीजिए या फिर खूब रगड़ें, इसका कलर नहीं जाएगा।

जी हां, होटल ताज में चल रही ज्वेलरी एग्जीबिशन में आपको ऐसे प्रोडक्ट भी मिलेंगे।

जिज्ञासा सिंह ने कहा कि वे खुद का काम करना चाहती थीं जिसमें उनका मन लगे।

इस कारण उन्होंने यह क्रिएटिव काम शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक पर्यावरण के लिए खराब है।

इसीलिए वह इसको हटाकर पेपर के इस्तेमाल को बढ़ावा देना चाहती हैं। उनकी कोशिश बेस्ट आउट ऑफ बेस्ट बनाना है। उन्होंने मोबाइल होल्डर, पैन होल्डर, क्लॉक, सिंदूर बॉक्स आदि तैयार किए हैं जिनकी रेंज 150 रुपये से लेकर 1500 रुपये तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह आर्डर पर भी चीजों को तैयार करती हैं। रश्मि बिंद्रा द्वारा आयोजित इस एग्जीबिशन में शादी से संबंधित कई कलेक्शन मौजूद हैं। इसमें ज्वेलरी, फुटवियर, ड्रेस, कुर्ती, सूट, लहंगा, साड़ियों की कलेक्शन भी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें