फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू में आगामी परीक्षाएं हो सकती हैं ऑफलाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय में आगामी परीक्षाएं ऑफलाइन हो सकती हैं। इसकी योजना बन रही है। क्योंकि कैंपस में तमाम छात्रों को बुलाया जा रहा है। ऐसे में परीक्षाएं भी ऑफलाइन हो सकेंगी।
विज्ञापन

कोरोना के कारण पीयू को ऑनलाइन परीक्षाएं करवानी पड़ी थीं। पहली बार परीक्षा हुई तो तमाम खामियां रहीं, लेकिन दूसरी बार की परीक्षा में यह सुधार ली गई। एक साल में जितनी भी परीक्षाएं ऑनलाइन हुईं, उनके परिणाम बेहतर रहे। छात्रों को भी परेशानी नहीं हुई। पीयू के इस मॉडल को दूसरे शिक्षण संस्थानों ने भी अपनाया। हालांकि, नकल रोकने के बंदोबस्त नहीं हो सके थे। इससे परीक्षा की शुचिता कलंकित हुई।
सूत्रों का कहना है कि इसे देखते पीयू आगामी परीक्षाएं ऑफलाइन करवाएगी। उसके लिए रोस्टर तैयार होगा। एक साथ कैंपस में छात्र नहीं बुलाए जाएंगे। दो से तीन चरण में परीक्षाएं हो सकती हैं। इसके अलावा विभागों को भी परीक्षा कराने की जिम्मेदारी दी जा सकती है। बताया जाता है कि अक्तूबर में इस प्रक्रिया पर मुहर लग जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमर उजाला ई-पेपर फ्री में पढ़ने के लिए अमर उजाला ऐप डाउनलोड करें, एकदम फ्री, ये ऑफर सीमित समय के लिए है।

अमर उजाला ई-पेपर डेली एक रुपये से भी कम, अभी सब्सक्राइब करें और अपने शहर की हर खबर, हर समय, हर डिवाइस पर पाएं ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें