फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना लाइसेंस बेच रहे पटाखे जब्त

Sun, 03 Nov 2013 12:49 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
यूटी के उपायुक्त मोहम्मद शाइन के निर्देश पर शनिवार को शहर के अलग-अलग हिस्सों में अवैध तौर पर बिना लाइसेंस के बेचे जा रहे पटाखों को जब्त किया गया। एसडीएम (साउथ) कशिश मित्तल और एसडीएम (ईस्ट) दानिश अशरफ ने अपने-अपने अधीन आने वाले सेक्टरों में शनिवार को पूरा दिन चेकिंग की।
विज्ञापन


अधिकारियों ने लगभग 140 किलो पटाखे  जब्त किए। रविवार को भी छापेमारी जारी रहेगी। पहली बार दिवाली पर इस तरह की छापेमारी हो रही है।

दुकानदार बिना लाइसेंस लिए ही पटाखे बेच रहे थे। कशिश मित्तल के नेतृत्व में टीम ने डड्डूमाजरा, मलोया, सेक्टर-56, पलसोरा, सेक्टर-44, बुड़ैल और कजहेड़ी में चेकिंग की। यहां से बिना लाइसेंस के बिक रहे 100 किलो से ज्यादा पटाखे जब्त किए। एसडीएम दानिश अशरफ के नेतृत्व में टीम ने सेक्टर-26, मौली जागरां, मनीमाजरा, बापू धाम कॉलोनी सहित कई अन्य स्थानों पर चेकिंग की और 40 किलोग्राम पटाखे जब्त किए।

जब्त किए गए कुछ पटाखे संपदा विभाग के स्टोर में रखे गए हैं जबकि कुछ को पानी में डालकर नष्ट कर दिया गया। इससे पहले भी दोनों एसडीएम ने अपने-अपने क्षेत्रों में छापेमारी की थी और बिना लाइसेंस के पटाखे बेच रहे दुकानदारों के पटाखे जब्त कर लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें