फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: गडकरी ने दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे का किया मुआयना, ब्यास नदी पर बनेगा एशिया का सबसे लंबा केबल स्टे ब्रिज

Thu, 19 Oct 2023 09:43 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

40,000 करोड़ की लागत से दिल्ली-अमृतसर-कटरा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे बनाया जा रहा है। इसकी कुल लंबाई 669 किमी है। इसके शुरू होने पर दिल्ली से अमृतसर चार घंटे में और दिल्ली से कटरा छह घंटे में पहुंचा जा सकेगा। अभी दिल्ली से कटरा की दूरी 727 किमी है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी व पंजाब सीएम भगवंत मान। - फोटो : X: Nitin Gadkari
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय सड़क व परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेस-वे का मुआयना किया। इस अवसर पर उनके साथ पंजाब के लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह और सांसद गुरजीत सिंह औजला भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन


नितिन गडकरी ने कहा कि इसकी विशेषता यह है कि ब्यास नदी पर एशिया का सबसे लंबा केबल स्टे ब्रिज बनेगा। यह 1300 मीटर लंबा होगा, जो क्षेत्र को विशेष पहचान देगा। पंजाब में 29,000 करोड़ से पांच ग्रीनफील्ड इकोनॉमिक कॉरिडोर बन रहे हैं। 40,000 करोड़ की लागत से दिल्ली-अमृतसर-कटरा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे बनाया जा रहा है। इसकी कुल लंबाई 669 किमी है।

इसके शुरू होने पर दिल्ली से अमृतसर चार घंटे में और दिल्ली से कटरा छह घंटे में पहुंचा जा सकेगा। अभी दिल्ली से कटरा की दूरी 727 किमी है। एक्सप्रेसवे बनने से 58 किमी की दूरी कम हो जाएगी।
विज्ञापन




एक्सप्रेस-वे कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेस-वे से आरंभ होगा। इसका 137 किलोमीटर का हिस्सा हरियाणा में पड़ेगा। पंजाब में यह एक्सप्रेस-वे 399 किलोमीटर लंबा होगा। इसमें से 296 किमी का निर्माण कार्य तेजी से जारी है। 135 किलोमीटर का हिस्सा जम्मू-कश्मीर में पड़ेगा। इसमें से 120 किमी पर काम चल रहा है। पंजाब में यह एक्सप्रेस-वे पटियाला, संगरूर, मालेरकोटला, लुधियाना, जालंधर, कपूरथला, गुरुदासपुर से गुजरेगा।

विज्ञापन

- फोटो : X: Nitin Gadkari

तरनतारन से अमृतसर एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी होगी बेहतर

नितिन गडकरी ने कहा कि 1475 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे 50 किलोमीटर लंबे 4 लेन अमृतसर बाईपास का कार्य प्रगति पर है। इसके मुकम्मल होने पर तरनतारन से अमृतसर एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी और भी बेहतर होगी। अमृतसर की ट्रैफिक की समस्या हल करने में भी यह बाईपास मददगार साबित होगा। गडकरी ने कहा कि यह एक्सप्रेस-वे अमृतसर की कनेक्टिविटी, ट्रांसपोर्टेशन और इन्फ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाएगा।

विकास और खुशहाली का आधार बनेगा दिल्ली-कटरा एक्सप्रेस-वे: मान

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि दिल्ली-कटरा एक्सप्रेस-वे प्रदेश में बेमिसाल विकास और खुशहाली के नए दौर का आधार बनेगा। केंद्रीय सड़क व परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के साथ इस प्रोजेक्ट की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को जल्द लोकार्पित कर दिया जाएगा। 



सीएम ने कहा कि पंजाब सरकार इस प्रोजेक्ट को जल्द पूरा करने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) का सहयोग कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रोजेक्ट इस क्षेत्र में आर्थिक गतिविधि को तेज करेगा और युवाओं के लिए रोजगार के नए मौके देगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रोजेक्ट प्रदेश में व्यापार और वाणिज्य में तेजी लाएगी। इससे पंजाब देशभर में अग्रणी प्रदेश बन कर उभरेगा। भगवंत मान ने कहा कि नितिन गडकरी के दौरे से इस प्रोजेक्ट के काम में तेजी आएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें