फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरसिमरत बोलीं-बाढ़ के लिए सीधे पंजाब की कांग्रेस सरकार जिम्मेदार, पहले नहीं उठाए कदम

Fri, 23 Aug 2019 04:20 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने शुक्रवार को लुधियाना में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान वो कांग्रेस पर हमलावर हुईं। उन्होंने कहा कि पंजाब में बाढ़ के कारण जो आम लोगों को नुकसान उठाना पड़ा है, उसके लिए सीधे पंजाब की कांग्रेस सरकार जिम्मेदार है। अगर समय रहते बांध पक्के किए होते, ड्रेनों की सफाई होती तो आज लोगों को यह नौबत देखने को नहीं मिलती। 

विज्ञापन


दोपहर बाद वह लुधियाना के बाढ़ पीड़ित गांव भोलेवाल में पहुंची। यहां पर लोगों से उनकी समस्याओं को लेकर बातचीत की। वह अकाली दल के वर्करों को निर्देश दिए कि वह बाढ़ पीड़ितों की मदद करने के लिए आगे आए।

यह भी पढ़ें- रात को बनाया मीट, तीन लोगों ने खाया, सुबह कमरे में मिले मृत, सभी बिहार के रहने वाले
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री बादल ने राज्य सरकार पर बरसते हुए कहा कि अगर उनके निजी काम हो, किसी को वीजा दिलाना हो। तब इनके मंत्री खुद दिल्ली पहुंच जाते है। लेकिन बाढ़ पीड़ित गरीबों की सहायता के नाम पर सिर्फ केंद्र सरकार को एक चिट्ठी लिखी गई। 
 
कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा हवाई दौरा करने पर बादल ने कहा कि जब उन्हें पता चला कि वह खुद और सुखबीर बादल बाढ़ पीड़ित एरिया में जाने वाले है, तब उन्होंने डैमेज कंट्रोल के लिए हवाई दौरा किया। 
विज्ञापन


 इसे भी पढ़ें- पाकिस्तान ने किया दावा- अगर कोई भारतीय पाक में फंसा है, तो उसे वतन वापस जाने की सुविधा देंगे

अकाली सरकार के समय बरसात के ठीक छह माह पहले प्रकाश सिंह बादल सभी जिलों के डीसी की बैठक लेकर जायजा लेते थे और तीन माह बाद सभी को फंड जारी होता था। इस सरकार में अभी तक कोई बैठक नहीं हुई है। इससे साफ पता चलता है कि राज्य सरकार लोगों के प्रति कितनी गंभीर है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें