फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संकट में डांस टीचर ने लगाई सब्जी की रेहड़ी, पुलिसवालों ने पीटा, कार में किया 'अगवा'

Sat, 05 Sep 2020 12:51 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
डांस टीचर को मारपीट कर जबरन कार में बैठाते पुलिसकर्मी, लकी की पीठ पर चोट के निशान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

चंडीगढ़ के धनास में सब्जी की रेहड़ी लगाने वाले डांस टीचर को पुलिसवालों ने बुरी तरह से पीटा। उसे निजी कार में अगवा किया और कमरे में बंद कर लात घूंसों और डंडों से उसकी पिटाई की गई। घटना का वीडियो वायरल हो गया है। थाना प्रभारी का कहना है कि यह लोग ऐसे ही व्यवहार के लायक हैं। ऐसा नहीं करेंगे तो यह सिर पर बैठ जाएंगे।

विज्ञापन


डांस टीचर लकी (28) ने बताया कि वह धनास के मकान नंबर 503 में पत्नी और बेटे के साथ रहता है। वह कोरोना काल से पहले मोहाली के सेक्टर-79 में बच्चों को डांस सिखाता था। लेकिन लॉकडाउन के कारण काम धंधा चौपट हो गया।

 

घर का खर्चा चलाने के लिए हाल ही में उसने सब्जी की रेहड़ी लगानी शुरू की थी। गुरुवार शाम करीब 6 बजे घर के पास रेहड़ी लगाकर सब्जी बेच रहा था। आरोप है कि एक स्टार वाले पुलिसकर्मी ने रेहड़ी को दूसरी जगह लगाने को कहा।


इस पर उसने थोड़ी दूर रेहड़ी लगा ली। इसी बीच पुलिस वाले ने उसे थप्पड़ मार दिया। विरोध किया तो पुलिस वाले ने कहा- ज्यादा तू तू मैं मैं करेगा तो तेरे खिलाफ पर्चा कर दूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

लकी ने वीडियो बनाना शुरू किया लेकिन पुलिस वाला लगातार पर्चा दर्ज करने की बात कहकर उसे धमकाता रहा। इसके बाद वहां और पुलिसकर्मी आए और उसे पीसीआर के बजाए एक निजी कार में बैठाकर किसी अंजान कमरे में ले गए। यहां उसे डंडों और लात घूसों से जमकर पीटा गया। इससे उसे काफी चोटें आई हैं।
 
आरोप है कि पुलिसवालों ने उसका मोबाइल भी छीन लिया। पुलिसकर्मियों ने यह भी धमकी दी कि यदि कोई शिकायत दी तो उल्टा उसके ऊपर ही केस दर्ज किया जाएगा। डरा धमकाकर पुलिस वालों ने जबरन समझौता करवा दिया।

पासवर्ड बताने पर ही मोबाइल देने को कहा
पीड़ित का आरोप है कि उसका मोबइल पुलिसकर्मियों के पास है। पुलिसवालों ने उससे कहा कि जब तक पासवर्ड नहीं बताएगा मोबाइल वापस नहीं मिलेगा। पासवर्ड मिलते ही वह वीडियो डिलीट कर मोबाइल दे देंगे। पीड़ित ने कहा कि अगर उसे इंसाफ नहीं मिला तो वह इसकी शिकायत सेक्टर-9 स्थित पुलिस मुख्यालय के एसएसपी विंडो में करेगा।

थाना प्रभारी का बयान आपत्तिजनक
मामला संज्ञान में है। इन लोगों का रोजाना का काम है। अगर इस तरह से इनके साथ व्यवहार न किया जाए तो यह सिर पर बैठ जाएंगे। जसबीर सिंह, थाना प्रभारी सारंगपुर।
 

यह भी देखें: हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब भी करें-




 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें