कालेज और यूनिवर्सिटी स्तर पर असिस्टेंट प्रोफेसर बनने के लिए अनिवार्य यूजीसी नेट परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। सीबीएसई वेबसाइट पर आवेदन किया जा सकता है।
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) द्वारा यूजीसी नेट 10 जुलाई को आयोजित की जाएगी। इसके लिए 12 मई तक सिर्फ ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे। फीस 13 मई तक जमा करनी होगी।