फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: पटियाला में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, अमृतसर में भी महिला ने की खुदकुशी

Thu, 06 Apr 2023 01:34 AM IST
ajay kumar अमर उजाला/संवाद, पटियाला/अमृतसर (पंजाब)

सार

अमृतसर के गांव घरिंडी में विवाहिता ने मंगलवार शाम जहरीला पदार्थ निगल लिया। गंभीर हालत में उसे अमृतसर के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। वहां कुलविंदर कौर (40) की मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
मृतक अनीता की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के थाना सिविल लाइन के अंतर्गत गुरदीप कालोनी अबलोवाल में 25 साल की विवाहिता की संदेहास्पद स्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है। परिवार वालों ने ससुराल वालों पर गला घोंटकर मारने का आरोप लगाया है। पुलिस ने विवाहिता के पिता के बयान पर पति, सास-ससुर व ननद के खिलाफ दहेज हत्या के आरोप में केस दर्ज करके दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


मामले के जांच अधिकारी एएसआई राम प्रसाद ने बताया कि 25 साल की बीएससी पास अनीता की शादी करीब दो साल पहले गुरदीप कॉलोनी अबलोवाल निवासी शंकर शर्मा से हुई थी। शंकर प्राइवेट नौकरी करता था। पांच महीने की एक बच्ची भी है। विवाहिता के पिता राम प्रसाद निवासी दीप नगर पटियाला ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से उनकी लड़की को दहेज के लिए परेशान किया जा रहा था। कम दहेज लाने के ताने मारे जाते थे। 

यहां तक की लड़की को अपने मायके वालों को फोन करने तक की अनुमति नहीं थी और न ही उसे फोन उठाने दिया जाता था। अक्तूबर 2022 में अनीता ने बेटी को जन्म दिया। इसके बाद ससुराल वाले उसे और परेशान करना शुरू कर दिया। इसके बाद 23 नवंबर 2022 को राम प्रसाद अपनी लड़की को मायके ले आए। बाद में दोनों पक्षों में पंचायती समझौता हो जाने पर अनीता आठ मार्च 2023 को वापस अपने ससुराल चली गई।
विज्ञापन


इसी बीच तीन अप्रैल की शाम करीब साढ़े पांच बजे राम प्रसाद को लड़की के ससुर बिमल प्रसाद ने फोन करके बताया कि अनीता ने अपनी चुन्नी से फंदा लगा आत्महत्या कर ली है। जब मायका परिवार मौके पर पहुंचा तो अनीता बेड पर पड़ी थी। उसके गले पर निशान थे। पिता का आरोप है कि ऐसा लग रहा था कि जैसे किसी ने उसका गला घोंटा हो। पंखे से चुन्नी लटक रही थी, तुरंत उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पति, सास गीता देवी, ससुर व दिल्ली विवाहित ननद सुनीता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पति व ससुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

अमृतसर: ससुरालियों से दुखी विवाहिता ने जहर निगल की खुदकुशी
अमृतसर के गांव घरिंडी में विवाहिता ने मंगलवार शाम जहरीला पदार्थ निगल लिया। गंभीर हालत में उसे अमृतसर के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। वहां कुलविंदर कौर (40) की मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

बलविंदर कौर का कहना है कि उनके दामाद निक्कू और उसके परिवार ने कुलविंदर को जबरदस्ती जहरीला पदार्थ खिलाया है। उन्होंने अपनी दो बेटियां की शादी अजीत सिंह नामक ग्रंथी के दोनों बेटों से की थी। बलविंदर कौर ने बताया कि उनकी बड़ी बेटी कुलविंदर कौर को ससुराल में अक्सर परेशान किया जाता था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें