फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीकर भिड़े दो पुलिसकर्मी तो किये गए सस्पेंड

Wed, 11 Jan 2017 04:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक चित्र
विज्ञापन
शराब के नशे में लोगों से झगड़ा करने के आरोप में दो पुलिस कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। पीसीआर नंबर तीन अपनी गश्त पर थी। इसी दौरान पीसीआर सिटी के मीरा चौक के पास पहुंची।
विज्ञापन


इसी दौरान महकमे के ही दो पुलिस कर्मचारी ईएएसआई देवेंद्र सिंह व ईमुसि रणजीत सिंह शराब के नशे में लोगों से झगड़ा करने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इसी कारण से लोगों को परेशानियां होने लगीं। लोगों ने इन दोनों को काफी समझाया, लेकिन इन्होंने किसी की नहीं सुनी। 

कुछ देर तक यह दोनों कर्मचारी हंगामा करते रहे, जबकि लोग भी यह तमाशा देखते रहे। इसके बाद इन दोनों कर्मचारियों को वहां से पीसीआर में ही ले जाया गया, जबकि मामला उच्चाधिकारियों की जानकारी में लाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मीरा चौक पर शराब पीकर लोगों के साथ कर रहे थे झगड़ा

पु‌लिस - फोटो : file photo
प्रारंभिक जांच में ही इन दोनों कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। इस संबंध में डीएसपी मुख्यालय अंबाला को जांच सौंपी गई है। इस बारे में एसपी अभिषेक जोरवाल ने कहा कि दोनों कर्मचारियों को फिलहाल सस्पेंड किया गया है, जबकि डीएसपी मुख्यालय विभाग कार्रवाई के तहत जांच कर रिपोर्ट देंगे। 

उधर, शराब पीकर लोगों को परेशान करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को काबू किया है। थाना बलदेव नगर को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति बलदेव नगर एरिया में शराब के नशे में लोगों को परेशान कर रहा है। 

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी कपिल कुमार को काबू कर लिया। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें