फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'आप का मुकाबला अकाली-भाजपा से, कांग्रेस मैदान में नहीं दिखती'

Wed, 11 Jan 2017 04:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरदासपुर
विज्ञापन
संजय सिंह - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रभारी संजय सिंह ने बुधवार को अकाली-भाजपा गठबंधन और कांग्रेस पर जमकर सियासी तीर चलाए। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा जनता का रुझान आप की ओर से देखकर विपक्षी दल बौखलाहट में आकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं।
विज्ञापन


संजय दीनानगर से पार्टी प्रत्याशी जोगिन्द्र सिंह छीना के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।  उन्होंने कहा आम आदमी पार्टी का का मुकाबला अकाली-भाजपा गठबंधन से है।

कांग्रेस चुनाव मैदान में कहीं भी नजर नहीं आ रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के सभी फैसले अब दिल्ली से हाईकमान कर रहा है और कैप्टन अमरिंदर सिंह की बिल्कुल नहीं सुनी जा रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

'चुनाव मैदान में कांग्रेस पार्टी कहीं नहीं दिख रही'

कैप्टन
इसके चलते बहुत से दावेदार टिकट हासिल करने के लिए प्रशांत किशोर के चक्कर काट रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब तक सत्ता में रही कांग्रेस और अकाली-भाजपा ने पंजाब की जनता को लूटने और पीटने के अलावा कुछ नहीं किया और केवल अपने घर ही भरे हैं। 

उन्होंने कहा कि ‘आप’ के सांसद भगवंत मान की तरफ से अकालियों के बारे दिए एक बयान को चुनाव कमीशन के पास शिकायत करके बेवजह बढ़ावा दिया जा रहा है। 
उन्होंने कहा अकाली दल को अपने बड़े नेताओं की जुबान पर भी ताला लगवाना चाहिए, जो ‘आप’ उम्मीदवार हिंमत सिंह शेरगिल के बारे गलत शब्दावली का इस्तेमाल कर रहे हैं। 

उम्मीदवार जोगिन्द्र सिंह छीना ने कहा विधायक बनने पर वह बड़ा सरकारी अस्पताल, सरकारी कालेज, पार्क, पुस्तकालय और सड़कों की खस्ता हालत में सुधार लाने को प्राथमिकता देंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें