फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fazilka News: काल बनी मकान की छत, रात में अचानक ढही, मलबे में दबने से दादी-पोते की मौत

Thu, 17 Aug 2023 06:24 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फाजिल्का/फिरोजपुर (पंजाब)

सार

ग्रामीणों ने बताया कि घटना रात 12 बजे के बाद की है। हादसे में एक महिला और एक बच्चा बाल-बाल बच गया। बताया जा रहा है कि छत पर लगा गाडर कमजोर हो गया था। यही वजह है कि छत अचानक ढह गई।
विज्ञापन
छत का मलबा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फाजिल्का जिले की मंडी अरनीवाला शेख सुभान में अचानक मकान की छत गिरने से दादी और पौते की मौत हो गई। जबकि एक महिला और एक छोटा बच्चा बाल-बाल बच गया। तेज आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और कमरे में मौजूद दो महिलाओं व बच्चों को बाहर निकालने का प्रयास किया।

विज्ञापन


गांव निवासी विक्की कुमार ने बताया कि घटना रात करीब 12 बजे के बाद की है। इस दौरान उसका भाई रजत कुमार, भाई सुनैना उनके बच्चे दिव्यांश और रियांश के साथ दादी कृष्णा रानी कमरे में मौजूद थी। भाई रजत कुमार शौचालय जाने के लिए बाहर आया लेकिन अचानक कमरे की छत गिर गई। भाभी, बच्चे और तायी छत के नीचे दब गए। 

छत गिरने की आवाज सुनकर लोग भी एकत्रित हुए और रजत समेत सभी को मलबे से निकाला। इसके बाद सभी को अस्पताल में भर्ती करवाया। इस दौरान दादी कृष्णा रानी (60) और दिव्यांग (07) की मौत हो गई जबकि सुनैना जख्मी हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है लेकिन वह खतरे से बाहर है। जबकि छोटा बच्चा रियांश ठीक है। पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि छत का गाडर जंग की वजह से कमजोर हो गया था। मामले की सूचना के बाद अरनीवाला पुलिस पहुंची और परिवार से बातचीत की।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें