फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 दिन बाद जवाहरपुर में दो पॉजिटिव मिले, तीन लोगों ने कोरोना से जीती जंग, अब तक 17 हुए ठीक

Tue, 28 Apr 2020 10:06 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली ( पंजाब)
विज्ञापन
जवाहरपुर गांव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पूरे पंजाब में कोरोना हॉटस्पॉट जिला मोहाली का गांव जवाहरपुर 13 दिन की राहत के बाद मंगलवार को एक बार फिर से दो कोरोना पॉजिटिव केस आने पर सुर्खियों में आ गया है। अब 13 दिन बाद फिर से नए दो केस आने से सेहत विभाग और प्रशासन की सांसे फूल गई हैं। जबकि गांव में सबसे पहले कोरोना पॉजिटिव पाए गए एक व्यक्ति समेत जिले के तीन लोगों ने कोरोना की जंग जीत ली है। 

विज्ञापन


मोहाली जिले में कुल मिलाकर कोरोना पीड़ितों की संख्या अब तक 65 हो गई है। इनमें 40 केस अकेले इस गांव जवाहरपुर से ही हैं। वहीं, जिले में अब तक 30 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि दो लोग कोरोना की वजह से अपनी जान गंवा चुके हैं।

सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने बताया कि मंगलवार को पॉजिटिव आए व्यक्ति की उम्र 43 साल है। उसका पहले कोरोना टेस्ट निगेटिव आया था। वह शराब पीने का आदी है और उसे शराब नहीं पीने की नसीहत दी गई थी। लेकिन दोबारा अचानक तबीयत खराब होने पर उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह गांव के एक 60 साल के बुजुर्ग की कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। वहीं, ठीक होने वाले तीन मरीजों में गांव जवाहरपुर के तीन लोग और मोहाली के सेक्टर-68 निवासी 28 साल का युवक शामिल हैं। वहीं, अब तक जवाहरपुर गांव के 17 मरीज ठीक हो चुके हैं। 
 
श्री हजूर साहिब से आए 37 श्रद्धालुओं के सैंपल लिए
जिला सेहत विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को सेहत विभाग की टीमों ने कुल 88 लोगों के सैंपल लिए हैं। इनमें से 37 सैंपल श्री हजूर साहिब से आए श्रदालुओं के लिए गए हैं। इनमें बस का ड्राइवर और कंडक्टर तक शामिल है। जबकि 2 सैंपल कोटा से वापस आए छात्रों के हैं।
 
इन्हें जिला प्रशासन की तरफ से लाया गया है। वहीं, मंगलवार को पॉजिटिव आए व्यक्ति के करीब 25 नजदीकी लोगों के सैंपल लिए गए हैं। इसके अलावा उन मरीजों के सैंपल लिए गए हैं तो अस्पताल में फ्लू कार्नर में खांसी, जुकाम आदि समस्या के चलते इलाज करवाने के लिए आए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें