सभी लोगों की स्क्रीनिंग की गई।
- फोटो : अमर उजाला
एजाज अहमद शाह ने कहा कि रमजान पर पंजाब सरकार ने जो तोहफा दिया है, वह दिल से कबूल है। शाह ने बताया कि अब हम घर जाकर रोजा रखेंगे व पंजाब की खुशहाली के लिए दुआ करेंगे। नजीर अहमद ने कहा कि रमजान का पवित्र माह शुरू हुए आज चौथा दिन है और हम हर रोज दुआ करते थे कि अपने घर जाकर रोजा रखें।
उन्होंने बताया कि आज घर जाते समय बहुत खुशी महसूस हो रही है। परिवार से मिलने की बहुत चाहत है, जो अब जल्द पूरी होगी। मोहम्मद शफी भट्ट व मोहम्मद यूसुफ ने बताया कि उन्हें होशियारपुर में किसी तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़ा।
अबोहर: राजस्थान से आए 2800 मजदूरों की स्वास्थ्य जांच हुई
राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों में फंसे पंजाब के हजारों मजदूरों को वापस उनके घरों तक पहुंचाने के लिए राजस्थान सरकार की 61 बसें मंगलवार सुबह पंजाब सीमा पर स्थित बैरियर पर पहुंचीं। वहां पंजाब स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी मजदूरों को भोजन आदि की व्यवस्था की गई। 20 से अधिक टीमों को मजदूरों की जांच में लगाया गया।
जिला उपायुक्त अरविन्द पाल सिंह संधू, एसएसपी हरजीत सिंह, एसपी अबोहर मनजीत सिंह, सिविल सर्जन फाजिल्का डा. सुरेंद्र सिंह, अबोहर के कार्यकारी एसडीएम जसपाल सिंह बराड़ व सिविल अस्पताल खुईखेड़ा के एसएमओ डॉ. सौरभ फुटेला और थाना खुईयां सरवर के प्रभारी सुनील कुमार ने भी अंतर्राज्यीय सीमा पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया।
इन सभी लोगों के लिए राधा स्वामी मिशन ने भोजन की व्यवस्था की। करीब 2800 मजदूरों की जांच में लगी टीमों ने दोपहर बाद तक लगभग 2 हजार लोगों की जांच पूरी कर ली। अधिकारियों ने बताया कि सभी मजदूरों की जांच पूरी होने के बाद इन्हें सायं 6 बजे तक उनके जिला मुख्यालयों की ओर रवाना किया जाएगा।
जिला फाजिल्का के विभिन्न गांवों के 35 लोग में 6 विद्यार्थी अबोहर के हैं, जो कोटा से आए हैं। इन सभी को दूसरे वाहनों से उनके शहरों तक भेजने की व्यवस्था की जा रही है। जिला उपायुक्त ने सभी लोगों से अपील की है कि वे अपने-अपने गांव पहुंचने के बाद भी यथासंभव लोगों से सामाजिक दूरी बनाए रखें। थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि राजस्थान से आए सभी मजदूरों के लिए भोजन व्यवस्था की गई।