फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंपी संक्रमण: हरियाणा में 9.25 लाख गायें सुरक्षित, हर रोज दो लाख का हो रहा टीकाकरण

Mon, 29 Aug 2022 01:02 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हरियाणा पशुधन विकास बोर्ड के प्रबंध निदेशक डॉ. श्रीकिशन बागोरिया ने बताया कि प्रदेश में गॉट पाक्स दवा की कोई कमी नहीं है। अभी 5.66 लाख दवा शेष है। इसके अलावा, पहले ही दवा के लिए ऑर्डर दिए गए हैं। जल्द ही स्वस्थ पशुओं का टीकाकरण करा लिया जाएगा। 
विज्ञापन
लंपी स्किन रोग। - फोटो : सोशल मीडिया (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में पशुओं में फैल रहे संक्रमण की रोकथाम के लिए 9.25 लाख गायों को सुरक्षित घेरे में लिया जा चुका है। रोजाना दो लाख पशुओं का टीकाकरण किया जा रहा है। विभाग का लक्ष्य है कि आगामी पांच दिन में 10 लाख गायों का टीकाकरण किया जाएगा। उधर, प्रदेश के 67 हजार से अधिक पशु संक्रमित हो चुके हैं। अब तक 1041 गायों की मौत दर्ज की गई है।

विज्ञापन


हरियाणा में 19.50 हजार के लगभग गायें हैं। पशुपालन विभाग ने 29 अगस्त तक सभी स्वस्थ गायों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा था लेकिन बीच में दवा स्टॉक खत्म होने के चलते टीकाकरण प्रभावित रहा। अब प्रदेश में 20 लाख खुराक आ चुकी हैं और सभी जिलों में दवा भेजी जा चुकी है। सभी जिलों में तेजी से टीकाकरण चल रहा है। 

औसतन रोजाना 2 लाख पशुओं को इसमें कवर किया जा रहा है। गोशालाओं में मौजूद 2.42 लाख गोवंश को 1 एमएल और 15 हजार के लगभग गोवंश को 3 एमएम की खुराक दी जा चुकी है। हरियाणा पशुधन विकास बोर्ड के प्रबंध निदेशक डॉ. श्रीकिशन बागोरिया ने बताया कि प्रदेश में गॉट पाक्स दवा की कोई कमी नहीं है। अभी 5.66 लाख दवा शेष है। इसके अलावा, पहले ही दवा के लिए ऑर्डर दिए गए हैं। जल्द ही स्वस्थ पशुओं का टीकाकरण करा लिया जाएगा। 
विज्ञापन


सभी 22 जिलों में पहुंचा लंपी संक्रमण, आधा हरियाणा प्रभावित
लंपी संक्रमण अब प्रदेश के सभी 22 जिलों में दस्तक दे चुका है। इससे आधा हरियाणा प्रभावित है, कुल 3885 गांवों में इस संक्रमण से पशु ग्रस्त हैं। इसके अलावा, 307 गोशालाओं में संक्रमण फैला हुआ है। मृत्यु दर 1.54 प्रतिशत है, जबकि 58.37 फीसदी की दर से संक्रमित पशु ठीक भी हो रहे हैं। 

अब तक 39421 पशु ठीक हो चुके हैं, जबकि 27080 पशु ही एक्टिव केस हैं। जिलों की बात करें तो सबसे अधिक यमुनानगर के 563, अंबाला के 499, करनाल के 493,  कुरुक्षेत्र 322, महेंद्रगढ़ 322, पलवल 255, सिरसा 244 गांव प्रभावित हैं। यहां पर पशुओं में संक्रमण तेजी से फैल रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें