फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पराली का धुआं बना काल: जालंधर में स्कूटी और बाइक में भिड़ंत, नाबालिग समेत दो की मौत

Sun, 16 Oct 2022 04:44 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

राहगीरों ने मौके पर ही दोनों को उठाया और पुलिस को फोन करने के बाद अस्पताल में पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे का कारण धुएं के बवंडर से निकलना बताया जा रहा है, ऊपर से यह धुआं दम घुटने के साथ-साथ आंखों में भी चुभ रहा था। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के जालंधर जिले के गांव मीरपुर सैदां में पराली के धुएं से दो लोगों की जान चली गई। एक मृतक नाबालिग है। घटना शनिवार देर शाम की है। दरअसल, किसानों ने खेतों से धान की फसल की कटाई के बाद पराली को आग लगा दी। इससे दूर तक धुएं का गुबार छा गया। इससे सड़क पर कुछ नहीं दिख रहा था।

विज्ञापन


यही वजह है कि स्कूटी और बाइक सवार की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन चालकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा गांव मीरपुर सैदां में हुआ है। मृतकों की पहचान हरदेव सिंह (58) निवासी निजामपुर और गांव हेरां निवासी गुरजोत सिंह (15) के रूप में हुई है। 

गांववासियों ने बताया कि हरदेव सिंह एक्टिवा पर सवार होकर शाहपुर से अपने गांव की तरफ जा रहे थे जबकि गुरजोत सिंह बाइक पर मलसियां से ट्यूशन पढ़कर घर लौट रहा था। दोनों जब मीरपुर सैदां गांव में पहुंचे तो वहां पर किसानों ने खेतों में पराली जला रखी थी। इससे धुआं इतना गहरा था कि दोनों को कुछ भी दिखाई नहीं दिया और हादसे का शिकार हो गए। 
विज्ञापन


दोनों पक्की सड़क पर गिरे और बुरी तरह से घायल हो गए। राहगीरों ने मौके पर ही दोनों को उठाया और पुलिस को फोन करने के बाद अस्पताल में पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे का कारण धुएं के बवंडर से निकलना बताया जा रहा है, ऊपर से यह धुआं दम घुटने के साथ-साथ आंखों में भी चुभ रहा था। 

हादसे का शिकार बुजुर्ग और नाबालिग इस कोशिश में थे कि वह जल्दी-जल्दी धुएं के बवंडर को क्रॉस कर जाएं। इसी जल्दबाजी में आगे कुछ दिखाई नहीं दिया और आपस में टकरा गए और हादसे का शिकार हो गए। दूसरी ओर मृतकों के परिजनों के बयान पर पुलिस ने पराली जलाने वाले किसानों पर शिकायत दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें