फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali: गैंगस्टर अर्श डल्ला के दो गुर्गे गिरफ्तार, वारदात को अंजाम देने आए थे, खरड़ पुलिस के हत्थे चढ़े

Tue, 03 Oct 2023 10:56 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली

सार

पकड़े गए दोनों आरोपियों पर पहले भी लुधियाना और मोगा में कई मामले दर्ज हैं। इन मामलों में ये भगोड़े चल रहे हैं। पुलिस को इनकी गिरफ्तारी के बाद अब पूछताछ में अहम खुलासे होने की संभावना है। पुलिस पूछताछ में जानने की कोशिश करेगी कि ये इलाके में किस व्यक्ति को धमकी देने आए थे।
विज्ञापन
गैंगस्टर अर्श डल्ला। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोहाली में खरड़ के गांव खानपुर से सीआईए स्टाफ ने खालिस्तान टाइगर फोर्स (केटीएफ) के गैंगस्टर अर्श डल्ला के दो गुर्गों को काबू किया है। इस संबंध में थाना सिटी खरड़ पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान मनदीप सिंह उर्फ दीपा वासी गांव ढुडीके जिला मोगा और सौरव कुमार उर्फ साबी वासी लुधियाना के रूप में हुई है। इन्हें बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: PGI Research: चुस्त दुरुस्त और लंबा होगा लाडला... बस आहार में चावल की जगह मोटे अनाज को दीजिए जगह

पुलिस के अनुसार, इन दोनों पर लंबे समय से नजर रखी जा रही थी। सोमवार को पुलिस ने सिविल अस्पताल के पास नाका लगा रखा था। इस दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि उक्त आरोपी इस समय गांव खानपुर के कैप्टन चौक के पास घूम रहे हैं और किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। इस सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर जाकर दबिश दी तो दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। 
विज्ञापन


पुलिस ने इनसे वहां रुकने का कारण पूछा तो वे कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे सके। इसके बाद पुलिस ने इनकी तलाशी ली तो उनके पास से एक .32 बोर का पिस्टल और चार कारतूस बरामद किए। इनसे पुलिस ने इन हथियारों के लाइसेंस के बारे में पूछा तो वे लाइसेंस नहीं दिखा पाए। 

विज्ञापन

इलाके में रहते एक व्यक्ति को धमकाने आए थे आरोपी
सूत्रों से पता चला है कि विदेश में बैठे गैंगस्टर अर्श डल्ला के कहने पर वे इलाके में एक व्यक्ति को धमकी देने आए थे। वे इलाके की रेकी कर रहे थे और जल्द ही उस व्यक्ति को डराने-धमकाने वाले थे लेकिन उससे पहले पुलिस को उनके बारे में पता चल गया और वे पुलिस के हत्थे चढ़ गए।

मोगा और लुधियाना में दर्ज कई मामलों में हैं भगोड़े
पुलिस से पता चला है कि दोनों आरोपियों पर पहले भी लुधियाना और मोगा में कई मामले दर्ज हैं। इन मामलों में ये भगोड़े चल रहे हैं। पुलिस को इनकी गिरफ्तारी के बाद अब पूछताछ में अहम खुलासे होने की संभावना है। पुलिस पूछताछ में जानने की कोशिश करेगी कि ये इलाके में किस व्यक्ति को धमकी देने आए थे और इससे पहले उन्होंने ट्राइसिटी में किन-किन लोगों को धमकाया है और उनसे गैंगस्टर अर्श डल्ला के कहने पर रंगदारी वसूली है।

हरदीप निज्जर का करीबी है गैंगस्टर डल्ला
अर्शदीप यूएपीए के तहत वांछित आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर का बहुत करीबी है। वह आतंकवादी गतिविधियों, हत्या, जबरन वसूली के अलावा बड़े पैमाने पर ड्रग्स व हथियारों की तस्करी में भी जुड़ा हुआ है। वह मूल रूप से मोगा का रहने वाला है और अब कनाडा में रहता है। अर्श डल्ला पहले गैंगस्टर गतिविधियों में शामिल रहा और फिर आतंकी बन गया। 2022 में उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था। वहीं इसके बाद केंद्रीय मंत्रालय ने जनवरी 2023 को उसे आतंकवादी घोषित कर दिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें