फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: इराक से लौटीं लड़कियों ने सुनाई आपबीती, देर रात तक कराया जाता था काम, मना करने पर होती थी पिटाई

Fri, 01 Dec 2023 12:19 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)

सार

पीड़ित लड़कियों ने बताया कि ट्रैवल एजेंट ने उन्हें इराक भेजते समय कहा था कि उन्हें एक रेस्तरां में नौकरी पर लगाया जाएगा और 50 हजार रुपये मासिक वेतन देने का वादा किया था।
विज्ञापन
संत बलबीर सिंह सीचेवाल के साथ दोनों पीड़ित लड़कियां। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल के प्रयास से इराक से पंजाब की दो लड़कियां वतन लौटीं हैं। इन लड़कियों ने ट्रैवल एजेंटों के बारे में बड़ा खुलासा किया और दर्दनाक दास्तां बयां की। लड़कियों ने बताया कि उन्हें इराक में ट्रैवल एजेंटों ने बेच दिया था। इन दोनों लड़कियों के साथ मलयेशिया से एक लड़का भी लौटा जो वहां की जेल में फंस गया था।

विज्ञापन


दोनों लड़कियों ने बताया कि वे 10 जुलाई को इराक गई थीं। उन्हें फगवाड़ा की रहने वाली मनदीप कौर नाम की ट्रैवल एजेंट ने 80-80 हजार रुपये लेकर दुबई भेजा था। आठ दिनों तक हवाई अड्डे पर रहने के बाद वहां से इराक भेज दिया गया। पीड़ित लड़कियों ने बताया कि उन्हें वहां जाकर पता चला कि उन्हें बेच दिया गया है। उनसे देर रात तक काम कराया जाता था और काम न करने पर उनकी पिटाई की जाती थी। 

बात न मानने वाली लड़कियों को बाथरूम में बंद कर दिया जाता था। पीड़ित लड़कियों ने बताया कि ट्रैवल एजेंट ने उन्हें इराक भेजते समय कहा था कि उन्हें एक रेस्तरां में नौकरी पर लगाया जाएगा और 50 हजार रुपये मासिक वेतन देने का वादा किया था।
विज्ञापन


इस बारे में राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से मांग की है कि पंजाब में ट्रैवल एजेंटों का बड़ा गिरोह सक्रिय है, जिस पर लगाम कसने की जरूरत है। ट्रैवल एजेंट गरीब और भोले-भाले लोगों को धोखा देकर उनकी जवान लड़कियों को खाड़ी देशों में ले जाकर बेच रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें